Geeta Kapoor ko Hospital mei Chodkar Beta Farar

1,185 views · Published 27 May 2017 · 2:11 · Indexed 14 November 2026

Channel: City Headlines · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

एक मामला मुंबई में सामने आया है जहां एक कोरियोग्राफर बेटा अपनी 58 साल की माँ गीता कपूर को अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया है। 

गीता कपूर खुद को बीते जमाने की अदाकारा बताती हैं, गीता के मुताबिक उन्होंने लगभग 100 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है पर सबसे ज्यादा जो चर्चित फिल्म रही वो है पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान।

पिछले महीने गीता की तबियत खराब हुई जिसके बाद गीता के बेटे राजा कपूर ने गोरेगांव पश्चिम के एसआरवी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगाया और इन्हें अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया। 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद गीता का बेटा न तो अस्पताल आया और न ही फ़ोन उठाकर कुछ बात कर रहा। जिस घर मे राजा कपूर रहा था वह घर भी छोड़कर जा चुका है। एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, गीता अब ठीक हो चुकी हैं चूंकि उन्हें कोई डिस्चार्ज करवाने नही आया इसलिए वे रो रही हैं। अब तो अस्पताल भी ओल्डएज होम ढूंढ रहा है ताकि गीता को वहां शिफ्ट किया जा सके।

इस मामले में पुलिस पर उंगली उठना लाज़मी है चूंकि इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने 2 मई को ही पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी पर ऐसा लगता है कि पुलिस को इस मामले से कोई लेना देना ही नही।

More from this channel