General VK Singh Speaks About Kalpana Patowary's Champaran Satyagraha.

54 views · Published 14 August 2017 · 5:55 · Indexed 25 October 2026

Channel: MUSIC BOX Kalpana Pattowary · 2017 · Music

Watch on YouTube

General VK Singh - Minister of State for Road Transport & Highways, Union Government of India, MP from Ghaziabad & Former Chief of Army Staff, India


'द लीगेशी आफ़ भिखारी ठाकुर' और 'द एन्थोलाजी आफ़ बिरहा; के जरिए मैंने
भोजपुरी संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया।
भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मेरे म्यूजिकल
सत्याग्रह के तीसरे चरण में मैंने चंपारण सत्याग्रह की परिकल्पना की और
आज वह आप सभी के सामने है। ये बातें देश भर के तीस से अधिक भाषाओं में
गायन कर चुकीं लोक गायिका कल्पना पटोवारी ने अपने नये एलबम "चम्पारण
सत्याग्रह" के लोकार्पण समारोह में कही।

कल्पना ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन अनुकरणीय है। खासकर जिस
तरीके से गांधी बाबा ने चंपारण के लोगों को एकजुट किया था, वह आज भी
इतिहास के मुताबिक एक किवदंती ही है कि किस प्रकार गुजरात के रहने वाले
और विदेश में वकालत कर चुके महात्मा गांधी ने चंपारण के शोषित किसानों 
को सरलतम तरीके से उनके अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने भोजपुरी को
अपना हथियार बनाया था। उनके सहयोगी सत्याग्रह को सफ़ल बनाने के लिए
भोजपुरी में लोकगीतों की रचना करते और फ़िर लोगों के बीच गायन करते थे।
कल्पना ने बताया कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस भोजपुरी ने चंपारण 
सत्याग्रह को सफ़ल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, वह 
आज भी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने से मोहताज है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस संवैधानिक उपेक्षा के अलावा भोजपुरी में साह्तियिक 
रचनात्मकता में उत्तरोत्तर कमी आती जा रही है। यह अधिक चिंतनीय
है।

उन्होंने कहा कि भोजपुरी के अन्य कलाकारों और साहित्यकारों को भी इसके
सम्मान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोजपुरी ही एकमात्र ऐसी
क्षेत्रीय भाषा है जो 14 देशों में बोली जाती है। यह मेरा सौभाग्य है कि
मैं असम के होने के बावजूद बिहार की धरती मेरी कर्मभूमि है।

More from this channel