कर्नाटक पर किसका कब्जा? क्या कर्नाटक में खिलेगा कमल? || APN Mudda

100 views · Published 14 May 2018 · 53:07 · Indexed 21 September 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अभी सबकी नजर है. राज्य की सियासी तस्वीर तो मंगलवार को मतगणना के बाद ही तस्वीर साफ होगी लेकिन एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा कर रहे हैं. ऐसे में सबकी निगाहें जेडीएस पर टिक गई हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे. लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के आए नतीजों से त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं. गोवा, मणिपुर और मेघालय जैसी गलती कांग्रेस कर्नाटक में नहीं दोहराना चाहती है. कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ी थी लेकिन अब सिद्धारमैया ने ही दलित कार्ड चल दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई दलित चेहरा मुख्यमंत्री बनता है तो पद छोड़ने को तैयार हैं। 
तमाम एग्जिट पोल कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा कर रहे हैं. ऐसे में एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस की भूमिका किंगमेकर वाली हो सकती है. सिद्धारमैया के साथ जेडीएस का छत्तीस का आंकड़ा रहा है. ऐसे में जेडीएस उनके नाम पर किसी भी हालत में राजी नहीं होगी. जेडीएस को बीजेपी के संग जाने से रोकने के लिहाज से सिद्धारमैया ने खुद ही दांव चल दिया है.
माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस दांव पर जेडीएस को भी एतराज नहीं होगा।
दरअसल कर्नाटक का सियासी इतिहास काफी जटिल रहा है. 1985 के बाद वहां कोई भी दल दोबारा सत्ता में वापस नहीं लौट सका है। 
उधर जेडीएस को सभी एग्जिट पोल में 30 से 35 सीटें मिलती दिख रही हैं... ऐसे में बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटों के जादुई आंकड़ों तक पहुंचने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को जेडीएस की जरूरत पड़ सकती है. अब सवाल ये है कि जेडीएस इनमें से किसके साथ जाना पसंद करेगी? 
इससे पहले जेडीएस कांग्रेस और बीजेपी दोनों के साथ मिलकर सरकार बना चुकी है। 
Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News 
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542,DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).
Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA


Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel