Today in History | 22 January 2018

60 views · Published 22 January 2018 · 1:21 · Indexed 19 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

इतिहास के पन्नों में आज यानी 22 जनवरी है कुछ खास

1666- आज ही के दिन 22 जनवरी को मुगल बादशाह शाहजहां का निधन हुआ था.. शाहजहां ने ही प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले ताजमहल का निर्माण करवाया था.. उसके बेटे औरंगजेब ने उन्हें कैद कर जेल में डाल दिया था.. आगरा के किले में अपने कैदी जीवन के 8वें साल में 74 साल की उम्र में शाहजहां की मौत हुई

1939- आज ही के दिन परमाणु बम बनाने का रास्ता खुला था.. पहली बार साइक्लोट्रॉन प्रक्रिया के जरिए न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अणु को अलग-अलग करने में सफलता मिली थी.. विज्ञान की भाषा में इसे फिशन कहते हैं.. अमेरिका ने 16 जुलाई 1945 में पहले परमाणु बम ट्रिनिटी का परीक्षण किया था

1968- आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इंसाम को चांद पर पहुंचाने के लिए अपोलो-5 परीक्षण अभियान की शुरुआत की थी.. 1969 में नासा को सफलता मिली.. औऱ अपोलो-11 अभियान के जरिए इंसान ने चंद्रमा की धरती पर कदम रखा

1970- आज ही के दिन सबसे बड़े विमान बोइंग 747 ने लंदन से न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यवसायिक उड़ान भरी थी.. अमेरिकी कंपनी बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स ने इसके छह मॉडल बनाए.. जो 56 से 76 मीटर तक लंबे हैं.. और इसमें अधिकतम 467 यात्री बैठ सकते है.


Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia
Do share your comments/opinions here or on -
http://twitter.com/APNNewsIndia
http://facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel