Kolayat Fair 2017 Enlighten the Chamber of Hearts

3,397 views · Published 1 August 2018 · 12:07 · Indexed 19 October 2026

Channel: Rakesh Sharma Bikaner · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

The Kapil Muni Fair is the largest fair of Bikaner Kapil who is believed to have done 'tapasya' (meditation) here for the redemption of mankind. kartik poornima, is the holiest day in the month of kartik according to the hindu calender, most of women do kartik pooja called kartik snaan, during the whole months and worship lord kartike. for prosperity, and happiness of their family
Kartik Deep Daan is celebrated  a great way. Lighted lamps in earthen pots is offered to Lord Krishna in the evening, is called Kartik Deep Daan. More than this offering, lighted lamp to Sri Tulsi ji in the evening  too, is called Kartik Deep Daan.  
Kartik Deep Daan enlightens the chamber of Heart, it dispels the dark of delusion and leads one to the path of Divine Light. One may also offer Manas Kartik Deep Daan that equally results fruitfully as same as that done by the live mode. Kartik Deep Daan is not mere a donation, its more than rendering service to the Lord Sri Hari Vishnu in any form.
श्रध्दालूओं की श्रध्दा-भक्ति का केन्द्र  कार्तिक पूर्णिमा कोलायत मेला
बीकानेर से करीब करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित श्री कोलायतजी हिन्दू और सिक्खों की श्रद्धा और भक्ति का केन्द्र है। इस स्थान पर कपिल मुनि ने तपस्या की थी। महर्षि कपिल महर्षि कर्दम के पुत्र थे। उन्होंने अपनी माता देवहूति को लौकिकता व अलौकिकता, भक्ति योग, अष्टांग योग का उपदेश दिया तथा सांख्य दर्शन की संरचना की। कपिल मुनि को भगवान विष्णु का अवतार मानकर पूजा जाता है। 

कहा जाता है कि उन्होंने श्रीकोलायत में पीपल के एक पेड़ के नीचे शरीर समर्पित किया था। यहां स्थित सरोवर के आसपास पीपल के काफी पेड़ है। सरोवर पर पुष्कर की तरह घाट बने हुए है। इस स्थान की मान्यता तीर्थ स्थल के रूप में है। सरोवर के पास ही महर्षि कपिल देव का निज मंदिर है। इसमें काले संगमरमर की गरूड़ व वशिष्ठजी की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित हैं। पंच मंदिर और गंगा मैया मंदिर भी देखने लायक है। दूसरी तरफ सिक्खों के लिए भी यह केन्द्र आस्था का केन्द्र है। यहां गुरुनानक देवजी ने यात्रा की थी। यहां बड़ा गुरुद्वारा भी है। 

प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा को यहां मेला आयोजित होता है। इस मेले के दौरान शाम को सरोवर में दीपदान होता है। 
बीकानेर. कार्तिक पूर्णिमा पर कोलायत के कपिल सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह साढ़े पांच बजे से ही श्रद्धालु सरोवर में डुबकी लगाने पहुंचने शुरू हो गए। यहां दिनभर साधु-संतों के अखाड़ों में प्रवचन होते रहे। शाम ढलते ही कपिल सरोवर में दीप झिल मिलाने शुरू हो गए। कार्तिकपूर्णिमा को सुपर मून डे भी मनाया गया। इस रात को चांद अन्य दिनों की तुलना में 14 फीसदी अधिक बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आया। यह खगोलीय घटना 1948 के बाद पहली बार नजर आया। बताया जाता है कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से नजदीक होने के कारण चांद बड़ा और अधिक चमकीला नजर आता है।

More from this channel