लोकतंत्र(मोदी सरकार का पहला रेल बजट)
159 views · Published 9 July 2014 · 23:42 · Indexed 10 November 2026
Channel: APN NEWS · 2014 · People & Blogs
सदानंद गौड़ा ने आज मोदी सरकार का पहला रेल बजट पेश किया। बजट भाषण में रेल मंत्री ने कहा कि रोजना 2.3 करोड़ लोगों को ढोने वाली रेलवे की माली हालत काफी खराब है। और ऐसा पिछले दस साल में रेलवे की लोकलुभावन योजनाओं की वजह से हुआ है। रेलवे के विकास के लिए पैसे की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने इस बार एफडीआई का सहारा लिया है। साथ ही पीपीपी मॉडल के जरिये रेलवे के लिए संसाधन जुटाने की बात कही है। सदानंद गौड़ा ने बजट में मुसाफिरों की सुविधाओं पर ध्यान दिया है। साफ सफाई के लिए भी नई योजनाएं तैयार की हैं। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो उत्तर प्रदेश को 13 नई ट्रेनों का तोहफा मिला है। इनमें कुछ एसी और कुछ हाई स्पीड ट्रेनें शामिल हैं। तो आज चर्चा इसी मुद्दे पर लेकिन पहले नजर अब तक की हेडलाइंस पर