Betul News : सेल्समैन की नियुक्ति के नाम पर युवती से 40 हजार की ठगी  "NewsViews360"

65 views · Published 18 October 2018 · 1:38 · Indexed 2 October 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

बैतूल। मोहदा थाना क्षेत्र की ग्राम बाटलाखुर्द निवासी एक युवती ने सोसायटी में सेल्समैन की नियुक्ति के नाम पर ग्राम के ही एक युवक पर 40 हजार की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत युवती ने कलेक्टर एसपी एवं एसडीएम कार्यालय में की है। बाटलाखुर्द निवासी शिकायतकर्ता युवती अनिता पिता रतनलाल साईचार जाति कोरकू ने बताया कि वह बाटलाखुर्द राशन सोसाइटी में सेल्समैन का कार्य करती है। विगत दिनों अनावेदक केसरसिंह ने उनके पिता को कहा कि आप मुझे 40 हजार दो मैं अनिता को सोसाइटी में सेल्समैन के पद पर परमानेंट नियुक्ति दिलवा दूंगा। आवेदिका के पिता रतनलाल से अनावेदक केसरसिंह ने 40 हजार नगद लिए और जल्द ही नियुक्ति पत्र लाकर देने का कहा। आवेदिका ने बताया कि पैसे लेने के बाद आज दिनांक तक केसरसिंह ने कोई नियुक्ति का आदेश नहीं दिया। जब मेरे द्वारा उससे पैसे वापस मांगे गए तो अनावेदक ने उनसे अभद्रता कर धमकी देते हुए कहा कि जो बनता है कर लो मैं पैसे नहीं देने वाला हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि केसरसिंह सोसाइटी से जबरन गेहूं, चावल, मिट्टी तेल पिकअप वाहन व मैजिक वाहन में भरकर ले गया। मेरे द्वारा मना करने पर अनावेदक ने झूमाझटकी करते हुए चोरी के इल्जाम में फंसाने की धमकी दी।  40 हजार रूपए वापस मांगने पर अनावेदक केसरसिंह परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। उसकी धमकी से हम बहुत भयभीत है। अनिता ने कलेक्टर, एसपी से इस मामले में जल्द कार्रवाई कर उनकी राशि वापस दिलवाए जाने की मांग की है।

More from this channel