आष्टा और बालाघाट की खबरें..."newsviews360"
241 views · Published 31 December 2017 · 1:59 · Indexed 21 October 2026
Channel: News Views 360 · 2017 · People & Blogs
आष्टा: सावधान --खेर नही आज रात को शराब पीकर ग़दर करने वालो की नये साल पर जश्न की आड़ मे हुडदंग करने वालो पर रहेगी पुलिस की पेनि नज़र आष्टा (कमल पाँचाल ) 31 दिसम्बर की रात बीतने वाले वर्ष को अलविदा कहने आने वाले नव वर्ष के स्वागत के नाम पर जश्न मनाने वाले लोगो पर आष्टा पुलिस की सीधी नज़र रहेगी और अवेध रुप से शराब पिलाने वाले ढाबों के संचालकों की भी खेर नही होगी ! वेसे इस जश्न की आड़ मे कूछ आसामाजिक तत्व शराब पीकर सड़को ,होटलों पर हुडदंगी करते हे लेकिन इस बार पुलिस की टीम ढाबों पर चेकिंग अभियान और अपनी नज़र बनाये रखेगि ! पिछले साल जमकर हुआ था ग़दर ,एक दर्जन से ज्यादा वाहनों के फूटें थे काँच पिछले साल 31 दिसम्बर की रात नये साल के जश्न मे धुत कूछ असमाजिक तत्वों ने जमकर ग़दर किया था और रात्रि मे एक दर्जन से अधिक वाहनों के काँच फोड़ डाले थे हालाँकि बड़ी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन हुडदंगी तक पहुँच गई थी ! पुनः वही हुडदंग की रात आयी हे तो सम्भवत फ़िर शराब के नशे मे ये हुडदंगी ग़दर करते देखे जा सकते हे लेकिन इस बार पुलिस के कड़े संदेश से इस बार इनकी खेर नही ! युवा पीढ़ी दिखेंगी शराब मे धुत वेसे हिंदुस्तान की धरती पर यहा नव वर्ष अंग्रेजों की देन हे जिसमॆ जश्न मनाने की आड़ मॆ युवा पीढ़ी शराब की गिरफ्त मॆ रहती हे और हुल्लड़ बाजी ,शोरशराबे से हुडदंग करते हुऐ दिखाई देगे ! वेसे यू तो नये वर्ष के स्वागत के कई तरीके हे कूछ लोग अपने माता पिता से आर्शिवाद लेकर तो कूछ लोग मंदिर मे मत्था टेक कर तो कूछ सादे रुप मे नये वर्ष मनाकर स्वागत करते हे लेकिन आज की अधिकतर युवा पीढ़ी इस अँग्रेजी नव वर्ष को मनाने के नाम पर ढाबों ,होटलों पर शराब के नशे मे धुत आसानी से देखा जा सकता हे ! इन होटलों ढाबों पर जश्न मनाने वालो मे अधिकतर युवा पीढ़ी होती हे जो शराब के नशे मे गलत काम करने से भी पिछे नही हटते ! होटलों और ढाबों पर परोसी जाती हे अवेध रूप से शराब जब हमने इस सम्बंध मॆ आष्टा थाना प्रभारी बीडी बीरा से चर्चा की और जानकारी ली तो थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया की इस बार हुडदंगीयौ को बिल्कुल भी ग़दर करने का मौका नही दिया जायेगा और 31 दिसम्बर व नये साल पर जिन होटलों और ढाबों पर जश्न मनेगा ऊन ढाबों ,होटल संचालकों की मीटिंग ली जायेंगी और सख्त हिदायत दी जायेंगी और किसी भी ढाबे पर अवेध रूप से शराब पिलाने वाले पर कानूनी कार्यवाई की जायेंगी ! प्रमुख चौराहे पर होगी पुलिस की नाकेबंदी थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया की इस बार हमने 31 दिसम्बर पर शराब पीकर हुडदंग करने वालो के लिये कड़े बंदोबस्त किये हे नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की नाकेबंदी रहेगी और और इन हुडदंगीयौ पर नज़र बनायी रखेगे बीडी बीरा ने बताया की कालोनी ,चौराहे ,भोपाल नाका ,इंदौर नाका पर पुलिस पुलिस के जवान नाकेबंदी कर नज़र रखेंगे ! बलाघात: जिले की बिरसा पुलिस ने तेंदुए की खाल बेचने घूम रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की खाल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।मिली जानकारी के अनुसार29 दिसंबर को बिरसा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी 3 लोग मोटरसाइकिल से तेंदुए की खाल बेचने की फिराक में घूम रहे है।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबांदी कर ग्राम कनिया व डोंगरिया के बीच सालेटेकरी की ओर से आ रहे 3 लोगो को पकड़कर उनके पास रखी तेंदुए की खाल जब्त की।पुलिस ने तीनो आरोपियों सुनील पिता भगोली धुर्वे 20 वर्ष अनिल पिता भगोली धुर्वे 22 वर्ष दोनो निवासी सालेवाड़ा शंकर नगर जिला राजनांदगांव धर्मेंद्र पिता अशोक शीतलानी 26 वर्ष निवासी मोहगांव थाना मलाजखंड को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 224/17 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,39,44,(बी)51,52 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिरसा नीलेश परतेती एएसआई कैलाश उइके प्रधानआरक्षक 40 दुर्गाप्रसाद बिसेन आर.46 ब्रजलाल उइके,आर.1251 दिलीप निनामा,आर.अब्दुल गालिब की महत्वपूर्णभूमिका रही।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
3:27
Election Omission: EC announces poll dates for Himachal Pradesh but not for Gujarat "NEWSVIEWS360"