APN Loktantra में देखिये " योगी के खिलाफत, मोदी से शिकायत, दलित पर बीजेपी में दंगल "

269 views · Published 5 April 2018 · 52:35 · Indexed 19 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

एससी एसटी एक्ट पर दलितों के गुस्सा सबने देखा...सरकार के खिलाफ दलितों का दंगल सबने देखा... सरकार के खिलाफ गुस्सा कितना फूटा सबने देखा... आंदोलन की आग में देश जलता रहा सरकार सोती रही और देश की जनता बंधक बनी रही...इस घटना से सरकार की बहुत किरकिरी हुई...अब बीजेपी डैमेज कंट्रोल करने में जुटी हुई है... अंबेडकर को अपना बनाने की कोशिश कर रही है... बाबा साहेब अंबेडकर की जंयंति के बहाने दलितों पर दांव लगा रही है...बीजेपी दलित नेता को साधने में जुटी हुई है तो कुछ नेताओं ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है.. संगठन के खिलाफ सड़कों पर संग्राम छेड़ दिया है...हाल ही में आरक्षण के मुद्दे को लेकर सावित्री बाई फूले ने बीजेपी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए सरकार के कामकाज और दलितों को दबाने का आरोप लगाया..वहीं राबर्टसगंज के दलित सांसद छोटेलाल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को खत लिखकर सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे और सुनील बंसल की शिकायत की है. अधिकारियों की शिकायत सीएम से की थी तो उन्हें डांट कर भगा दिया गया..
छोटेलाल ही नहीं बीजेपी के दलित नेता और केन्द्रीय मंत्री उदित राज भी कह चुके हैं दलितों के गुस्से को समझने की जरूरत है, यह जानने की जरूरत भी है कि कम्युनिकेट करने में कहां चूक हुई. बीजेपी नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रही है .. वहीं विपक्ष हमलावर हो रही है..
राज्य सभा चुनाव की वोटिंग से पहले बीजेपी के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर नाराज थे..अमित शाह से मिलकर नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई...सूत्रों के मुताबिक जल्द ही पार्टी हाईकमान सांसद सावित्री बाई फुले और दूसरे नाराज नेताओँ से बात करके उन्हें समझाने की कोशिश करेगा. पार्टी थिंक टैंक मानते हैं नेताओं की नाराजगी से पार्टी को नुकसान होगा... अब देखना होगा कि बीजेपी रूठे नेताओं को मना पाती है या नहीं..अपने घर में दलितों को सम्मान देती है या नहीं...
Watch our debate Show 'Loktantra' From Monday through Saturday at 7 PM.

Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542,DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA

Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/
Do share your comments/opinions here or on Twitter.com/APNNewsIndia and Facebook.com/APNNewsIndia

More from this channel