Ganpati Visarjan Thousands of people gather to bid farewell to Ganesha on Ganesh Chaturthi.

53 views · Published 16 September 2016 · 1:10 · Indexed 12 November 2026

Channel: Rakesh Sharma Bikaner · 2016 · News & Politics

Watch on YouTube

Ganpati Visarjan: Ganesh Chaturthi comes to an end as idols immersed across India
Thousands of people gather to bid farewell to their beloved Ganesha on the eve of Ganesh Chaturthi.
अनंत चतुर्दशी के दिन श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन होता है। दस दिन तक घर में विराजने के बाद गणपति अपने घर वापस चले जाते हैं और पुनः अगले वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन घरों में आ जाते हैं। सर्वप्रथम गणेश जी की प्रतिमा को उठाने के पहले उनकी विधिवत पूजा की जाती है। 
पुष्प का अर्पण होता है। मोदक का भोग लगता है। दूर्वा चढ़ाई जाती है। उसके बाद भगवान गणेश जी की दिव्य आरती होती है और फिर उनको अबीर और गुलाल के साथ विदाई गीत गाते हुए विदा किया जाता है। 
 दस दिन तक भक्तों का कल्याण करने वाले और संकटों का नाश करने वाले विध्नहर्ता विनायक के विदा होने के अवसर पर भक्तों के नेत्रों में अश्रु भी होते हैं और जुबान पर सुंदर गीत भी होते हैं। 
 पूरे रास्ते भक्त नाचते गाते हैं। भक्ति गीतों से गणपति को प्रसन्न करते हैं। लाल, पीले, हरे, गुलाबी  अबीर उड़ाए जाते हैं। पुष्पों की मस्त होली होती है। लोग एक दूसरे से मिलते हैं। सब भेद भाव और वैमनस्यता को विस्मृत कर परस्पर भाई चारे के यह पर्व लोगों को एक सूत्र में बंधकर रहने और राष्ट्रवाद का संदेश देता है। रास्ते में प्रसाद का वितरण होता रहता है। कई लोग भक्तों को शीतल जल पिलाते रहते हैं। फलों और लड्डू का प्रसाद भक्तों में खूब वितरित होता रहता है। अंत में नदी या जलाशय में प्रतिमा का  विसर्जन कर दिया जाता है।

More from this channel