मनोज तिवारी, रवि किशन के बाद अब कल्पना भी करेंगी राजनीति में एंट्री, देखें इंटरव्यू
1,359 views · Published 30 March 2017 · 6:56 · Indexed 14 November 2026
Channel: MUSIC BOX Kalpana Pattowary · 2017 · Music
Amrendra Kumar | News18.com Updated: March 30, 2017, 10:49 AM IST भोजपुरी की लोक गायिकाओं में कल्पना एक चर्चित नाम है. भोजपुरी समेत 30 अन्य भाषाओं में गाने वाली ये गायिका एक बार फिर से अपने एक गीत को लेकर चर्चा में हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने पर कल्पना ने एक गीत के माध्यम से बापू को श्रद्धांजलि दी है. ' तीन कठिया नील खेती..लेले बा परणवा....'' बोल वाले इस वीडियो एल्बम को पटना में लांच किया गया. इस दौरान न्यूज 18 ने कल्पना से खास बातचीत की. मूल रूप से असम की रहने वाली इस गायिका ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह नाम का ये म्यूजिकल डाक्यूमेंट्री बापू उसी जगह सूट किया गया है, जहां से बापू ने अपने सत्याग्रह की शुरूआत की थी. कल्पना ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह के बारे में मुझे उतनी जानकारी नहीं थी, लेकिन जब मुझे इस सत्याग्रह के बारे में पता चला तो गाने का मन हुआ. उन्होंने बताया कि चंपारण सत्याग्रह को अपने गीत और आवाज के माध्यम से श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है ताकि इसकी पहुंच लोगों तक हो सके. कल्पना ने बातचीत के दौरान मोदी सरकार और अपने गृह राज्य यानि असम के सर्वानंद सोनेवाल की भी प्रशंसा की. साथ ही इस सिंगर ने मनोज तिवारी, रवि किशन के नक्शेकदम पर जल्द ही राजनीति में जाने के भी संकेत दिए. हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि वह किस सियासी दल का दामन थामेंगी.
More from this channel
-
1:30
Bollywood Hits 🎵 Kya Khoya Kya Paya l Kalpana Patowary l Film Memsahab
-
5:59
Trilok Guru & Kalpana Patowary 🎵 Blue Frog
-
12:02
Assamese folk | Bihu | Blue Frog Trilok Gurtu & Band
-
1:23
Purvi Folk 🎵 Kalpana Patowary l Dhun l Etv Bihar.
-
1:21
Bollywood Song Dolly | Kalpana Patowary & Master Saleem
-
3:38
Bengali film - Pa Ma Ga Re Sa - Singer Kalpana Patowary.
-
1:07
Ghaghro | Kalpana Patowary
-
2:48
Krazy Kool Kat - Sapera Been Baja - Nandini Jumani