मैंगो पन्ना क्या है ? पतंजलि मैंगो पन्ना के बेमिसाल फायदे Patanjali Mango Panna Benefits & Review

2,998 views · Published 19 December 2017 · 2:00 · Indexed 18 October 2026

Channel: Medicine Reviews · 2017 · Education

Watch on YouTube

मैंगो पन्ना क्या है ? पतंजलि मैंगो पन्ना के बेमिसाल फायदे Patanjali Mango Panna Benefits & Review  
कच्चे आम से बना आम का पन्ना बच्चों और खासकर भारतीयों महिलाओं का एक पसंदीदा पेय है. पर आम का पन्ना स्वादिष्ठ तो है ही, लेकिन साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक है.
गर्मियां शुरु होते ही हमें अपने-आपको स्वस्थ एवं एनर्जेटिक बनाये रखने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या काफी आम होती है. इसलिए आज हम आपको इस समस्या से बचने के लिए एक सरल व सबसे प्रचलित तरीके के बारे में बताएँगे-

आम को फलों का राजा कहा जाता है और हो भी क्यों न, यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत को ठीक रखने में मदद करता है.
कच्चे आम का पन्ना गर्मियों में हमें डिहाइड्रेशन और हीट स्टोक की समस्या से बचाता है, साथ ही यह हमें कूल रखता है. इसे बनाना काफी आसान है और इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा एवं खट्टा-मीठा होता है. यह आज बाज़ार में उपलब्ध अन्य हानिकारक व कैमिकल युक्त पेय पदार्थो के मुकाबले कहीं अधिक सस्ता, सेहतमंद व नैचुलर हेल्थ ड्रिंक है. यह हमें केवल हाइड्रेट ही नहीं रखता बल्कि पसीने के साथ अतिरिक्त मात्रा में हमारे शरीर से नमक व आयरन के होने वाले स्राव को भी रोकता है.
आम के पन्ने के हैं ये फायदे
गर्मियों के मौसम में इनडार्इजेशन (अपच) की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में आम का पन्ना हमारे पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है. यह बढ़ते हुए तापमान में पेट की ठंडक को कायम रखता है. यह हमारी आँतों को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाता है.

आमतौर पर डायबिटिक लोगों को कम से कम आम खाने की सलाह दी जाती है, मगर रिसर्च यह कहती है कि कच्चा आम डायबिटिक लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है. यह आपको डाइबिटीज़ के दुष्प्रभाव से बचाता है. बस यह ख्याल रहे कि इसमें चीनी का प्रयोग न किया गया हो.

एनीमिया (रक्ताल्पता) के रोग से ग्रसित है तो यह इस रोग में बहुत लाभप्रद है. आम का पन्ना एक टॉनिक की तरह काम करता है एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है.

इसमें विटामिन-सी की प्रचुरता होने के कारण यह रक्त संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है. विटामिन-सी होने के कारण यह सभी के लिए एक सुपर ड्रिंक है. एंटी-ऑक्सीडेंट होने से यह कैंसर जैसे घातक रोग से हमारी रक्षा करता है. यह एंटी-एजिंग का काम भी करता है और हमारी त्वचा में निखार एवं फ्रेशनेस लाता है. साथ ही इसमें पोटेशियम और कैल्शियम की अधिक मात्रा होने से यह दाँतो की सेहत और मज़बूती के लिए भी कारगर है.

इसमें विटामिन-ए होने के कारण यह नेत्र संबंधी समस्याओं जैसे – नार्इट ब्लाइंडनेस, आँखों का सूखना व मोतियाबिंद के उपचार में भी सहायक है.

यह बच्चों के लिए भी बहुत उपयोगी है, क्योंकि यह उनकी स्मरण शक्ति व एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही दिमाग को रिलेक्स व रिफ्रेश भी करता है.

इसलिए अगर आप गर्मियों में फिट व तरोताजा बने रहना चाहते हैं, तो आम पन्ने को अपनी डार्इट में जरुर शामिल करें और गर्मी की आम परेशानियों से दूर रहें. #onlinemedicine,#medicine,#ayurveda,#ayurved ,#Ayurvedic Instagram id vijaylahore4262 
https://www.facebook.com/AllMedicineReview
https://www.onlinemedicinereview.com

More from this channel