BANDA NEWS: कृषकों के साथ भेदभाव धोखाधड़ी किए जाने का आरोप...""NEWSVIEWS360""

61 views · Published 28 July 2018 · 1:35 · Indexed 22 October 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · People & Blogs

Watch on YouTube

बंडा के ग्राम मौजा गोरा खुर्द में सांजली माध्यम परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आ रहे कृषकों के साथ भेदभाव कर मुआवजा और पुनर्वास में धोखाधड़ी किए जाने का आरोप क्षेत्र के ग्रामीणों ने लगाया है। वही इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कृषक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे हुए थे।
वीओ-शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे बंडा गोराखुर्द के रहने वाले ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि किसानों की भूमि सांजली बांध परियोजना में डूब में आ गई है। जिसका मुआवजा भी दिया जा रहा है। लेकिन दिए जा रहे मुआवजे में कई विसंगतियां हैं जिनसे सभी काश्तकारों को अपनी भूमियों का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। इसी बात से परेशान कृषकों ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए मुआवजे में की जा रही विसंगति को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि किसान अपने अपने साधन से सिंचाई करते चले आ रहे हैं। सिंचाई कर फसलें पैदा करके अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन जो मुआवजा की गणना की गई है वह संचित ना मानकर असिंचित की गणना में कर दी गई है। और उसी का मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि कृषकों की जमीन शासकीय अभिलेख में सिंचित दर्ज है

More from this channel