पीले दांतो को सफ़ेद और चमकदार बनाने का रामबाण घरेलू नुस्खा || Home Remedies For White Teeth

4,985 views · Published 22 January 2017 · 4:50 · Indexed 26 September 2026

Channel: LOTUS AYURVEDA INDIA · 2017 · People & Blogs

Watch on YouTube

पीले  दांतो को सफ़ेद और चमकदार बनाने का रामबाण घरेलू  नुस्खा || Home Remedies For White Teeth  

पीले   दांतो की वजह से हमे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है और हम किसी के सामने खुलकर हंस भी नही सकते है दांतो की अच्छी तरह से सफाई न होने के कारण और बीड़ी ,सिगरेट ,गुटखा आदि के सेवन के कारण हमारे दन्त पीले पड़ जाते है और हमारी सारे शरीर की सुंदरता को ही ख़राब कर देते है 
दसतो आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर अआए है जिनका प्रयोग करके अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है |

# बेकिंग सोडा 
टूथबर्श पर बेकिंग सोडा लगाकर बुर्श करने से दांतो का पीलापन दूर होता है बेकिंग सोडा दांतो पर लगे मेल को हटाता है जिससे हमारे दांत पहले की तरह ही सफेद हो जाते है आप बेकिंग सोडा को पानी के साथ घोलकर अपने दांतो पर रगड़ सकते है जिससे आपके दांत साफ हो जाते है 

# स्ट्राबेरी 
आप स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाकर अपने दांतो पर प्रयोग करे स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है जिसके कारण आपके दांत साफ हो जाते है आप स्ट्रॉबेरी को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर भी अपने दांतो को साफ करने के लिए पेस्ट बना सकते है 

# तुलसी 
तुलसी के पत्तो को सुखाकर पीस ले और इसे अपने पेस्ट के साथ मिलाकर प्रयोग करने से दांत साफ होते है और यह दांतो में होने वाली बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है तुलसी को सरसो के तेल के साथ भी प्रयोग किया जा सकता है यह काफी प्रभावी उपाय है 

# निम्बू 
निम्बू दांतो को साफ करने का सबसे प्रचलित उपाय है आप निम्बू के रस में नमक को मिलाकर अपने दांतो पर प्रयोग करे और थोड़ी देर बाद दांतो को साफ पानी से साफ कर ले कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपके दांत साफ हो जायेंगे 

# नमक
आप नमक का प्रयोग करके भी अपने दांतो को साफ कर सकते है यह बिलकुल सस्ता उपाय है दांतो को साफ करने का आप नमक का प्रयोग बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर या निम्बू के रस के साथ भी प्रयोग कर सकते है 

# सन्तरे का छिलका 
सन्तरे के छिलके में विटामिन सी और केलिशियम पाया जाता है जो दांतो पर लगाने से आपके दांतो की रक्षा करता है इसके साथ साथ केलिशियम आपके दांतो को मजबूत बनाता है इसीलिए रोज रात को सोते समय दांतो पर सन्तरे के छिलके को रगड़े 
दोस्तों आप इन प्रयोगों को अपनाकर अपने दांतो को साफ रख सकते है

More from this channel