लोकतंत्र(29.07.2014) अमित शाह की नई टीम अगले माह, रुड़ी और नड्डा भी होंगे शामिल!
79 views · Published 30 July 2014 · 55:50 · Indexed 6 November 2026
Channel: APN NEWS · 2014 · People & Blogs
केंद्र में आसीन भाजपा में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। संगठन की जिम्मेदारी अमित शाह के हाथों में आते ही ऐसा माना जा रहा है कि अगले महीने फेरबदल मुमकिन है। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते अमित शाह भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे जबकि पार्टी महासचिव मुरलीधर राव को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। शाह के लिए रास्ता साफ करने के लिए अनंत कुमार को संसदीय बोर्ड से हटाया जा सकता है। भाजपा अध्यक्ष की नई टीम में जेपी नड्डा, राम माधव, वी सतीश (संगठन महासचिव), वरुण गांधी, संजय पासवान, अनुराग ठाकुर, राजीव प्रताप रुडी, देवेंद्र फड़नवीस या विनोद तावड़े और तापिर गांव को महासचिव बनाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद संगठन में फेरबदल का औपचारिक ऐलान होगा। परिषद की बैठक 9 अगस्त को होगी। संगठन में बदलाव के बाद केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार होने की संभावना है।