Betul News: छात्राओ को विधिक सहायता व कानून की जानकारी दी "News Views 360"
95 views · Published 29 August 2018 · 1:08 · Indexed 8 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
बैतूल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल जिला न्यायालय बैतूल के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विधा मन्दिर बैतूल के परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधिक सहायता अधिकारी दिव्या भलावी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नालशा दारा संचालित मेत्रीपुर्ण संरक्षण एव सेवायें योजना के बारे मे विधिक साक्षरता की विस्तार से जानकारी दी। पेनल अधिवक्ता अरविन्द देशपांडे ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी को भी उसकी गरीबी या अक्षमता के कारण विधिक सहायता से बंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील न्यायालय स्तर से उच्चतम न्यायालय स्तर तक निर्धारित श्रेणियों में निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बालकों का लैंगिंक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं सहायता अधिकारी दिव्या भलावी ने मासूम बच्चियों के साथ होने वाले यौन शोषण के संबंध में एवं अन्य स्थानों पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहायत अधिकारी दिव्या भलावी पेनल अधिवक्ता अरविन्द देशपांडे प्राचार्य अशोक कुमार दुबे पेरालिगल वोलिंटियर्स प्रवीण परिहार,साधनासिह चौहान,पूजा राणे, कोमल यादव,दिलीप धुर्वे शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट