बीकानेर। शहर का 531वां स्थापना दिवस पर विशेष :- 2018

989 views · Published 24 April 2018 · 6:13 · Indexed 22 October 2026

Channel: Rakesh Sharma Bikaner · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

बीकानेर। आज बीकानेर अपनी 531वीं वर्षगांठ मना रहा र्है। इस मौके पर शहर में कई कार्यक्रम होंगे। स्थापना दिवस पर पतंगोत्सव खास रहेगा। मंगलवार को नगर स्थापना के मौके पर आकाश में पतंगों का युद्ध होगा। 
बीकानेर की स्थापना के पीछे कहानी ये हैं कि एक दिन राव जोधा दरबार में बैठे थे बीकाजी दरबार में देर से आये तथा प्रणाम कर अपने चाचा कांधल से कान में धीरे धीरे बात करने लगे यह देख कर जोधा ने व्यँग्य में कहा “मालूम होता है कि चाचा-भतीजा किसी नवीन राज्य को विजित करने की योजना बना रहे हैं"। इस पर बीका और कांधल ने कहाँ कि यदि आप की कृपा हो तो यही होगा। और इसी के साथ चाचा – भतीजा दोनों दरबार से उठ के चले आये तथा दोनों ने बीकानेर राज्य की स्थापना की। इस संबंध में एक लोक दोहा भी प्रचलित है-

पन्द्रह सौ पैंतालवे, सुद बैसाख सुमेर

थावर बीज थरपियो, बीका बीकानेर

इस प्रकार एक ताने की प्रतिक्रिया से बीकानेर की स्थापना हुई। वैसे ये क्षेत्र तब भी निर्जन नहीं था इस क्षेत्र में जाट जाति के कई गाँव थे। इस समय से पहले बीकानेर में रुनिया का बारह बास विख्यात थे जिनमे शेरेरा, हेमेरा, बदा बास, राजेरा, आसेरा, भोजेरा जेसे १२ गाँव शामिल थे जिनमे सारस्वत और गोदारों का वर्चस्व था। आदिकाल में इस जगह पर इनका ही राज्य था, जिनमे सरस गद के राजा सरस जी महाराज और अन्य कइ राजा राज्य करते थे। तदन्तर राव बीका जी ने बीकानेर नगर की स्थापना की।
नापा सांखला जो पहले जांगल प्रदेश के शासक थे, जिन्हें बलुचियों ने वहां से हटा दिया था वह दरबार में उपस्थित थे, उन्होंने भी व्यंग्य का जवाब दिया- बीका जंगलू जीते। नया प्रदेश जीतने की दृढ़ इच्छा के साथ राव बीका अपने चाचा कांधल और नापा सांखला के साथ 30 सितम्बर 1435 को मारवाड़ से रवाना हुए। इस समय बीका के साथ एक सौ सवार और 500 पैदल सैनिक थे। राव बीका ने अपनी शूर वीरता और साहस से आसपास के जाटों सांखलो और भाटियों को हरा कर इस रेगिस्तानी भू-भाग का काफी क्षेत्र अपने अधिकार में ले लिया। वह देशनोक पहुंचे, वहां करणी माता मंदिर में अपनी श्रध्दा अर्पित की।
कहा जाता है कि बाद में राव बीका अपने काफिले सहित कोडमदेसर गांव पहुंचे। वहां नेरिया जाट अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था। गडरिए को राव बीका ने अपना मंतव्य बताया। गडरिए ने स्पष्ट कहा कि मैं आपको वो स्थान बता सकता हूं जो नए राज्य की स्थापना के लिए बेहतरीन है लेकिन नए राज्य के साथ आपको मेरा नाम भी जोड़ना होगा। राव बीका ने उसकी शर्त मान ली। नेरिया बीका जी के साथ राती घाटी पहुंचा और एक स्थान पर जाकर कहा कि यही वह उपयुक्त स्थल है। गडरिए ने इस पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह यहां भेड़ बकरियां चराने आया करता है। एक दिन उसके रेवड़ से एक भेड़ बिछुड़ कर यहां रह गई और रात्रि में उसी भेड़ ने इसी स्थान पर एक केर के वृक्ष के पास बच्चे जन्मे, उस रात भेड़ियों ने आक्रमण कर उसके बच्चों को खाना चाहा। परंतु उस भेड़ ने भेड़ियों का सामना इतनी दृढ़ता से किया कि भेड़िए आखिर भाग गये। प्रात: काल गडरिया जब अपनी भेड़ को ढूंढ़ता हुआ यहां पहुंचा तो लहुलूहान भेड़ को अपने बच्चों की सुरक्षा करते हुए पाया। गडरिए ने कहा कि जिस स्थान पर भेड़ जैसे डरपोक जानवर में इतनी शक्ति आ जाए वह स्थान भला राज्य के लिए कैसे उपयुक्त नहीं होगा। यही वो भूमि है। राव बीका ने गडरिए की बात को तुरंत मान लिया और उसी स्थान पर बीकानेर स्थापना के आदेश दे दिए और राज्य के नाम के आगे प्रथम दो अक्षर स्वयं के नाम के और बाद के दो अक्षर नेरिया के नाम से मिलाकर वैसाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया विक्रम सम्वत 1545 से बीकानेर राज्य की स्थापना हुई। कहा भी जाता है :
पनरे सौ पैतालवे सुद वैसाख सुमेर,
थावर वीच थरपियों बीको बीकानेर।
 1570 ई. में राज्य की उभरती साम्राज्यवादी मुगल शक्ति के साथ संधि हुई। मुगल शक्ति के सरंक्षण में यहां के शासकों ने विशेषकर राजा रामसिंह ने न केवल विद्रोही सामन्तों की शक्ति को कुचला बल्कि अधीनस्थ शक्तियों का भी पूरी तरह से दमन किया। उस काल में न केवल रामसिंह ने नए दुर्ग का निर्माण किया बल्कि साहित्य और कला के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई। रामसिंह की ओर से सम्वत 1630 में बनाया गया मैदानी दुर्ग जूनागढ़ आज भी अपनी शान शौकत से अतीत की कहानी कह रहा है।
बीकानेर में महाराजा गंगासिंह का शासनकाल स्वर्णकाल माना गया। उनके अथक प्रयासों से बीकानेर में नए युग का सूत्रपात हुआ। गंगासिंह एक कुशल प्रशासक और श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ थे, उनके अथक प्रयासो से बीकानेर विश्व के मानचित्र पर आ गया। उन्होंने न केवल इम्पीरियल बार कान्फ्रेंस और पेरिस शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया बल्कि राष्ट्र संघ में उनकी जोरदार अपील के नतीजतन भारत को स्थान मिला। बीकानेर स्थापना दिवस को बीकानेर वासी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। राव बीकाजी संस्थान और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से राव बीकाजी की टेकरी पर उनके मल्लयार्पण के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।

More from this channel