नीतीश लालू की ट्विटर वॉर जारी

61 views · Published 2 December 2017 · 1:51 · Indexed 4 November 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

बिहार की सियासत में जुबानी जंग और तंज का सिलसिला शांत होने का नाम नहीं ले रा हे ,
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और आरजडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बीच तंज की जंग ज़ोर पकड़ रही हे , नितीश कुमार पिछले चार दिन से लालू की और हमलावर दिखे ,
आपको बता दे की तेजप्रताप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर नीतीश ने ट्वीट करते हुए लालू यादव पर निशाना साधा है. आमतौर पर शांत रहने वाले नीतीश इन दिनों ट्वीट कर तंज करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. नितीश ने लालू पर निशाना साधते हुए ट्वीट में कहा , बाल-बच्चों और परिजनों से गाली दिलवाना, सामाजिक सद्भावना और साझी विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण! बता दें कि लालू के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को घर में घुसकर मारने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाल उधेड़ने की धमकी दी थी. तेजप्रताप पिता लालू यादव की सुरक्षा घटाने को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी. बीते कुछ दिनों में नीतश कई ट्वीट कर चुके हे घोटाले के आरोपी लालू को घेरते हुए नीतीश ने बिना नाम लिए ट्वीट किया था, जान की चिंता, माल-मॉल की चिंता, सबसे बड़ी देशभक्ति है! अब लालू इन हमलो का किस तरह जवाब देंगे ये आने वाले दिनों में पता लग ही जायेगा।

More from this channel