Door Rehkar Na Karo Baat Qareeb Aa Jao | Amaanat (1970) | Mohd.Rafi

2,203 views · Published 22 March 2016 · 3:56 · Indexed 31 October 2026

Channel: Shikha Sharma · 2016 · Music

Watch on YouTube

दूर रहकर ना करो बात करीब आ जाओ
याद रह जायेगी ये रात करीब आ जाओ

एक मुद्दत से तमन्ना थी तुम्हे छूने की
आज बस में नहीं जज़बात करीब आ जाओ

सर्द झोकों से भड़कते है बदन में शोले
जान ले लेगी ये बरसात करीब आ जाओ

इस कदर हम से झिझकने की ज़रूरत क्या है
जिंदगी भर का है अब साथ करीब आ जाओ

गीतकार : साहिर लुधियानवी, गायक : मोहम्मद रफी, संगीतकार : रवी, चित्रपट : अमानत (१९७०) / Lyricist : Saahir Ludhiyanvi, Singer : Mohammad Rafi, Music Director : Ravi, Movie : Amaanat (1970)

More from this channel