वामदलों का बिहार बंद, जानिए क्या है मामला || National Voice
39 views · Published 2 August 2018 · 3:45 · Indexed 16 November 2026
Channel: National Voice · 2018 · News & Politics
बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में हुए मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण और दुष्कर्म की घटना के विरोध में आज वामपंथी पार्टियों ने बिहार बंद बुलाया है....इस बंद कांग्रेस राजद समेत कई दलों मे समर्थन किया है....जिसके बाद इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा.....बंद के दौरान पटना में वामदलों के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई....वामदलों के बंद को प्रदेश के सभी महिला संगठनों ने भी समर्थन किया....इसी दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों की महिला प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई....जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों और महिला प्रदर्शनकारियों में के बीच हाथापाई और हंगामा हुआ.....वहीं आरा, गया, जहानाबाद, नालंदा समेत कई जिलों में भी वामदल समर्थकों ने ट्रेन रोकी तो कई जगहों पर सड़क यातायात भी पूरी तरह से बाधित कर दिया गया....वहीं बंद से पहले बुधवार रात को वाम दलों ने अलग-अलग जिलों में मशाल जुलुस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने के लिए अपील की थी....दरअसल मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में बच्चियों के साथ हुए कुकर्म के बाद से बिहार समेत पूरे देश में आक्रोश का माहौल है...वहीं इस मामले में आरोपी ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है....हालांकि विपक्षी दलों ने इस घटना के बाद से प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है....उन्होने बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटनाओं और महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया...वहीं इस बंद पर बिहार सरकार का कहना है कि आरजेडी, वामदलों के साथ मिलकर बंद के जरिए जनता को प्रताड़ित करना चाहती है..... About Channel The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct. ----------------------------------- Subscribe National Voice: https://www.youtube.com/nationalvoice You can also visit us at: http://nationalvoice.in/default.aspx Like us on Facebook: https://www.facebook.com/NationalVoice.in/ Follow us on Twitter: https://twitter.com/@_NationalVoice
More from this channel
-
4:13
NationalVoice Exclusive talk with Ex CM Akhilesh Yadav
-
46:23
Debate: कर्जमाफी या मज़ाक!
-
49:43
Debate: बुलेट ट्रेन ज़िद या ज़रुरत!
-
49:38
Debate: कैसे पढ़ेंगे कैसे बढ़ेंगे?
-
44:08
DEBATE: देखिये योगी सरकार में शिक्षा का हाल
-
40:09
DEBATE: योगी सरकार में यूपी का हेल्थ कितना सुधरा?
-
40:00
DEBATE: क्या विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर सियासत करना ठीक है?
-
52:24
DEBATE: मोदी की काशी में हल्ला क्यों है?