Ujjain News: केरल के बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुँचाएगा उज्जैन का संत समुदाय "News Views 360"

97 views · Published 26 August 2018 · 3:01 · Indexed 30 September 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

उज्जैन। सिंहस्थ मिला क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज मुखर हो गए हैं ,उन्होंने तल्ख लहजे में बिल्डरों भू -माफियाओं को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने सिंहस्थ क्षेत्र में कॉलोनी काटी तो उनकी खैर नहीं है साथ ही उन्होंने गरीब लोगों से की जा रही कॉलोनी के नाम पर लूटपाट को लेकर भी भूमाफियाओं को आगाह किया है।
गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में महेंद्र गिरी ने कहा कि नीलगंगा पड़ाव पर भी एक नगर निगम अधिकारी द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है वही सिंहस्थ मेला क्षेत्र में कई जगह पक्के निर्माण, कब्जे और अवैध कालोनियां काटी जा रही है जो आने वाले समय में विवाद का कारण बनेगी क्योंकि उज्जैन में हर 12 वर्षों में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन किया जाता है अगर ऐसे ही कालोनियां कटती रही तो मेला क्षेत्र के लिए शिप्रा किनारे जगह मिल पाना बेहद मुश्किल होगा जो हमारी सनातन परंपरा के लिए घातक साबित होगा, ऐसे में प्रशासन को शक्ति के साथ अतिक्रमण हटाना चाहिए साथ ही क्षेत्र में आगे से कोई कब्जे ना करें इसके लिए भी सख्त कार्यवाही समय-समय पर की जाने की आवश्यकता है। महंत नरेंद्र गिरि ने शिप्रा नदी की दुर्दशा पर भी आक्रोश जताया

More from this channel