Swami Vivekanand 150th Anniversary 12 Jan 2013
888 views · Published 12 January 2013 · 30:12 · Indexed 16 November 2026
Channel: Bharat Swabhiman · 2013 · Nonprofits & Activism
स्वामी विवेकानन्द जी की 150वीं जयन्ती- युवा दिवस पर राष्ट्र के युवाओं से आह्वान ... राष्ट्रनायक, युग पुरोधा, युवाओं के आदर्श (रोल मॉडल आइकॉन) स्वामी विवेकानन्द जी को कृतज्ञ भाव से राष्ट्र का शत-शत नमन। पतंजलि योगपीठ में उच्च शिक्षा प्राप्त 150 युवकों ने स्वामी विवेकानन्द की तरह संन्यासी बनकर पूरा जीवन राष्ट्र-यज्ञ में समर्पित करने का संकल्प लिया है। देश की राजनीति में जब तक 60% से 80% तक युवाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक न तो सत्ता बदलेगी न ही व्यवस्था बदलेगी। बुजुर्गों में जिन्होंने लम्बे अरसे से देश की प्रामाणिकता व पवित्रता से सेवा की है, उनका हम हृदय से सम्मान करते हैं। लेकिन आज 60% से 80% राजनीति में पुराने लोगों का कब्जा है और उनमें से ज्यादातर लोग एक हार्ड क्रिमनल की तरह काम कर रहे हैं और उनमें जो कुछ अच्छे-सच्चे हैं भी, तो वे थके हुये हैं या बार-बार उनके साथ धोखा हुआ है - वे ठगे गये हैं। उनसे अब बड़े परिवर्तन की उम्मीद हम नहीं कर सकते। इसलिए बड़ा परिवर्तन युवाओं के द्वारा ही होना है और हमारी ये प्रतिबद्धता है कि आगे हम देश में जो बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं, उसमें 60% से 80% हम युवाओं को नेतृत्व का अवसर देंगे - यह हमारा संकल्प व प्रतिबद्धता है।