"आज की खबर" राकेश त्रिपाठी के साथ
393 views · Published 2 December 2017 · 7:06 · Indexed 29 October 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बीजेपी को हमेशा से प्रो-हिंदुत्व पार्टी के तौर पर देखा गया है। और अगर ऑरिजनल मौजूद है तो लोग किसी क्लोन को क्यों पसंद करेंगे ? ये बात जेटली ने सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। जेटली ने कहा, ''गुजरात हमेशा से बीजेपी के लिए अहम रहा है, क्योंकि हमें यहां जीत मिलती रही है और दो दशकों से पार्टी की सरकार है। यहां 1980 के दशक में बड़े पैमाने पर समाजिक ध्रुवीकरण हुआ था। जब से बीजेपी की सरकार गुजरात में बनी, हमने राज्य को विकास के रास्ते पर लेकर जाने की कोशिश की।'' - ये बात अरुण जेटली ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के उस बयान के जवाब में यह बात कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी खुद को हिंदू नहीं कह सकते क्योंकि उन्होंने कट्टरवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। 2- राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं का सामने तो कहना है कि कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से होता है और कोई भी नेता इसके राहुल या किसी अन्य नेता के मुकाबले अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। लेकिन हाल ही में आए एक ऑडियो टेप से कुछ और खुलासा होता है। इस टेप की पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन फिर भी कांग्रेस के सीनियर नेता इन टेप्स में यह स्वीकार करते दिख रहे हैं कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार से ही कोई व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता है। यो बातचीत कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी और महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव शहज़ाद पूनावाला के बीच हुई है जो कुछ इस तरह है- शहज़ाद पूनावाला कहते हैं कि - मैंने कभी किसी प्रतिनिधि के चुनाव के लिए एक भी सीक्रेट बैलट नहीं देखा है। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा चुना जाता है और प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करता है। तिवारी: शहजाद, आपने यह सब कैसे सोच लिया? क्योंकि पार्टी में पदाधिकारियों की नियुक्ति एकतरफा ही होती है। पूनावाला: हां, लेकिन यह बहुत दिन नहीं चल सकता। मैं कोई पद नहीं चाहता और नहीं मुझे किसी पार्टी से कोई टिकट चाहिए। सवाल यह है कि आखिर कैसे कोई परिवार लगातार राज कर सकता है या अपनी काबिलियत को नजरअंदाज कर हमें एक परिवार की विरासत को ढोना होगा? तिवारी: आदर्शवादी बातों में मत पड़ो। हकीकत यह है कि कांग्रेस एक संपत्ति है। यह कोई राजनीतिक दल नहीं हैं और भारत में कोई भी पार्टी राजनीतिक दल नहीं हैं। ये सभी संपत्तियां हैं। यह सुधारों की दूसरी लहर है, जो कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है। अगर तुम पहली पंक्ति में आना चाहते हो तो इन सब बातों को पीछे छोड़ना होगा। माना जा रहा है कि पूनावाला की ओर से राहुल गांधी को खुला पत्र लिखकर उठाए गए सवालों के बाद से भले ही कांग्रेस ने उनसे दूरी बना ली है। लेकिन, पार्टी में ऐसे तमाम लोग हैं, जो शहजाद के सवालों से सहमत हैं। 3- यूपी निकाय चुनाव नतीजों पर मायावती ने कहा है कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, नहीं तो बीएसपी के और मेयर जीतते। अगर 2019 का लोकसभा चुनाव बैलट पेपर से कराएं तो दावे के साथ कह सकती हूं कि बीजेपी हार होगी। वहीं, सपा नेता आजम खान ने कहा कि चुनाव में कोई टेम्परिंग नहीं, सेटिंग हुई है। जहां ईवीएम थी बीजेपी जीती और जहां बैलट पेपर से वोट डाले गए सपा की जीत हुई। शुक्रवार को निकाय चुनाव के नतीजे आए थे। यूपी के 16 नगर निगमों में हुए चुनाव में बीजेपी को 14 और दो सीटों पर बीएसपी को जीत मिली। इससे पहले 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीएसपी का खाता नहीं खुला था, जबकि विधानसभा चुनाव में उसे सिर्फ 19 सीट मिली थीं। उधर जेटली ने यूपी के निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद ईवीएम टेम्परिंग के आरोपों पर कहा, ''अब तक गुजरात-हिमाचल का रिजल्ट सामने आया नहीं है और उन लोगों ने अपनी हार के कारण बताने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी ने अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखी है और कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म होने की तरफ बढ़ रही है। 4-चक्रवाती तूफान ओखी की वजह से तमिलनाडु और केरल में मौत का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। निचले इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। इंडियन एयरफोर्स ने केरल के समुद्र में लापता 30 मछुआरों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उधर केरल में 400 मछुआरों को समुद्र से सुरक्षित निकाला गया है। शुक्रवार को नेवी और कोस्ट गार्ड्स ने त्रिवेंद्रम के पास फंसे 59 मछुआरों को रेस्क्यू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के सीएम से फोन पर बात करके हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। केरल और तमिलनाडु में समुद्र में फंसे मछुआरों को बचाने के लिए चलाए जा रहे मिशन को ऑपरेशन सिनर्जी नाम दिया गया है। 5-आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए गए लोगों को राजनीतिक पार्टी का प्रमुख बनने से रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शुक्रवार को इस याचिका की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस ए.एम. खानविलकर की बेंच ने खारिज कर दिया। बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय से कहा, 'कोर्ट किस स्तर तक जा सकता है? इस मामले पर सरकार और संसद को फैसला लेना चाहिए। क्या हम किसी दोषी व्यक्ति को किसी पार्टी का प्रमुख बनने से रोक सकते हैं? क्या यह वाक् स्वतंत्रता पर रोक नहीं होगी? क्या कोर्ट किसी दोषी व्यक्ति को अपने राजनीतिक विचार रखने से रोक सकता है?'
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple