आखिरकार भारतीय रेलवे के लोको पायलट समेत सभी रनिंग स्टॉफ क्यों है नाराज ?

4,007 views · Published 13 October 2018 · 5:39 · Indexed 4 October 2026

Channel: NEWS STATION · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

त्‍योहारों के दौरान रेल यात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है. रेलवे कर्मचारियों ने 7 वें वेतन आयोग के तहत भत्‍ते दिए जाने व अन्‍य मोंगों को ले कर 19 अक्‍टूबर से 'वर्क टू रूल' के तहत काम करने की तैयारी कर रहे हैं. इस संबंध में रेलवे के सेबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की बैठक 19 अक्‍टूबर को बुलाई गई है. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि 7 वें वेतन आयोग के तहत भत्‍ते, पुरानी पेंशन स्‍कीम सहित कई अन्‍य मांगो को ले कर रेल कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार की ओर से अब तक कर्मचारियों की मांगों को ले कर कोई सकारात्‍मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. ऐसे में कर्मचारी वर्क टू रूल नियम के तहत काम करने की तैयारी कर रहे हैं. इस संबंध में अंत‍मि निर्णय 19 अक्‍टूबर को ले लिया जाएगा. 
#IndianRailways
#RunningStaff
#LocoPilot
#AllIndiaRailwayMensFederation

More from this channel