AnandPal Supporters Views आनंदपाल एनकाउंटर - विरोधियों ने यूं दिखाई दबंगई

201 views · Published 30 June 2017 · 1:35 · Indexed 19 November 2026

Channel: Amazing Gadgets · 2017 · People & Blogs

Watch on YouTube

राज्य के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपालसिंह के एनकाउंटर की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर सर्व राजपूत समाज की ओर से गुरुवार शाम निकाली गई वाहन रैली से बवाल हो गया। रैली में शामिल युवकों की दबंगई देखने को मिली। युवकों ने जगह-जगह जबरन दुकानें बंद कराने का प्रयास किया और कई दुकानों में पथराव कर तोडफ़ोड़ की। जालोरी गेट पर रास्ता रोकने के बाद पुलिस जीप पर चढ़ कर कांच फोड़ दिया गया। लोहे के बैरिकेडिंग्स भी उलट दिए गए। इस दौरान एक सिपाही के सिर में चोट आई है। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता व समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने समझाइश कर सभी युवकों को पावटा बी रोड स्थित समाज के भवन में भेजा।

More from this channel