हैदराबाद मेट्रो को मिली हरी झंडी

85 views · Published 28 November 2017 · 1:20 · Indexed 23 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार हैदराबाद में मेट्रो ट्रेन परियोजना का उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने सीएम केसी राव और राज्यपाल ईएसएस नरसिम्हन के साथ हैदराबाद मेट्रो में यात्रा भी की. पीएम ने मियापुर से कुकटपल्ली तक मेट्रो में सफर किया. इस सफर में कुल 24 स्टेशन होंगे , यात्री बुधवार यानी 29 नवंबर सुबह छह बजे से मेट्रो में सफर कर सकेंगे.
आपको बता दे की कि सभी ट्रेनों में शुरुआत में 3 कोच होंगे. यात्रियों की संख्या के मद्देनजर
डिब्बों की संख्या को बढ़ाकर छह किया जाएगा.
साथ ही तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम टीएसआरटीसी मेट्रो के लिए फीडर सेवाएं भी शुरू करेगी. एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड ने हैदराबाद मेट्रो के लिए शनिवार को किराए की घोषणा की. दो किलोमीटर तक के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा और 26 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए अधिकतम किराया 60 रुपये हो.

More from this channel