उत्तरी भारत में ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में टूटा 11 साल का रिकॉर्ड
38 views · Published 25 December 2018 · 1:10 · Indexed 15 October 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
उत्तर भारत के बड़े हिस्से में ठंड का कहर जारी है और मंगलवार को भी इससे राहत नहीं मिली है. इससे पहले सोमवार को भी लोग ठिठुरते दिखे. श्रीनगर में रविवार की रात में शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जो कि पिछले 11 साल में सबसे कम था. पर्यटकों के बीच मशहूर डल झील लगभग जम गई. पंजाब के अमृतसर में भी तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के लोगों ने भी कंपकंपाती ठंड में आंखें खोली. यहां, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिमोत्तर भारत में शीत लहर चलने की वजह से तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia Do share your comments/opinions here or on - http://twitter.com/APNNewsIndia http://facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/ #APNNews #APNNewsChannel #APNLive