अल्पेश और हार्दिक की मुश्किलें बढ़ी

3,122 views · Published 4 December 2017 · 1:47 · Indexed 31 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

गुजरात विधान सभा चुनाव अब अपने क्लाइमेक्स की और बढ़ता जा रहा हे ,
सभी दल इस चुनावी रन में अपनी साख बचने की जुगत में लगे हुए हे ,
भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर व कांग्रेस समर्थित दलित नेता जिग्नेश मेवाणी का स्थानीय नेता विरोध कर रहे हैं।
इन दोनों ही युवा नेताओ से क्षेत्र के स्थानीय नेता नाराज़ हे ,
जिन कांग्रेस के प्रत्याशिओं की सीट पर इन्हे जगह मिली वो अब बीजेपी से इनके खिलाफ खड़े हे।
एक तरफ जिग्नेश ने अरुंधति रॉय से चंदा लेकर विवाद छेड़ दिया हे , वही कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर को राधनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। पहले उनके अपने गांव वीरमगाम या वाव से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन राधनपुर को उन्होंने चुना। अब राधनपुर के पूर्व विधायक बीजेपी की और से लड़ रहे हे , स्थानीय जनता उनके साथ है। कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश बाहरी हैं इसलिए जनता में उनके खिलाफ नाराजगी है।
दूसरी तरफ वडगाम से निर्दलीय उम्मीदवार दलित नेता जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के समर्थन से मैदान में हैं। कांग्रेस की परंपरागत सीट पर उनका भी विरोध हो रहा है। कांग्रेस नेता विजय चक्रवर्ती अपने 5000 समर्थकों के साथ पहले ही भाजपा में शामिल हो गए थे। अब भाजपा ने उन्हें ही अपना प्रत्याशी बना दिया है। अब कुल मिलाकर बीजेपी ने इन दोनों युवा नेताओ को इन्ही के खेल में फसा दिया हे , स्थानीय उम्मीदवारों को टिकट देकर इन दोनों के वोट काटने की तैयारी कर दी हे और अल्पेश और जिग्नेश के प्रति हो रही नाराज़गी को हवा दे दी हे।

More from this channel