देखिये मुद्दा में ' " महबूबा मेहरबान, पत्थरबाज पहलवान, कब तक पत्थरबाजों को पालेगी सरकार ?"
217 views · Published 5 April 2018 · 47:06 · Indexed 19 November 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
कश्मीर के अनंतनाग में पत्थरबाजी के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के दो जवानों ने जान गंवा दी। मोटरसाइकल पर सवार दो सीआरपीएफ जवान स्थानीय लोगों की पत्थरबाजी के बीच एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस दौरान तीन जवान जख्मी भी हुए हैं। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के हिलर इलाके में अर्धसैनिक बल के एक बख्तरबंद वाहन की चपेट में आकर सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई। दरअसल इलाके में पथराव के कारण वाहन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह घटना हुई। यह घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ के 164वीं बटालियन के जवान इलाके में कानून- व्यवस्था की ड्यूटी के बाद अपने शिविर की ओर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शाम को लौटते वक्त सीआरपीएफ के बख्तरबंद ट्रक के ड्राइवर पर इलाके में पत्थर फेंके गए जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक एक मोटरसाइकल से टकरा गया, जिस पर सीआरपीएफ के दो जवान रियाज अहमद वानी और निसार अहमद वानी सवार थे। दोनों घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को कश्मीर के गंदरबल जिले के कंगन इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के दौरान एक युवक की मौत के बाद मंगलवार को पत्थरबाजों ने सुरक्षा बलों पर जमकर हमला किया। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 20 पुलिसकर्मी और करीब 40 प्रदर्शनकारी घायल हुए। पिछले कुछ समय से कश्मीशर में पत्थरबाजी एक तरह का ट्रेंड बन गया है, जहां स्थानीय युवक आतंकवादियों के बच निकलने में उनकी मदद करते हैं। समस्या् यह है कि कई आतंकियों को स्थाबनीय लोग अच्छेे से पहचानते हैं। जिसके चलते किसी आर्मी ऑपरेशन के दौरान स्था नीय लोग बाहर आ जाते हैं और मुश्किलें पैदा करने लगते हैं। गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर सरकार ने उन लोगों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया था, जिन्होंने पहली बार सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की है। जब तक केस को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक उस व्यक्तियों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती है Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542,DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA Do share your comments/opinions here or on - Twitter.com/APNNewsIndia Facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/