Paneer Butter Masala Recipe - Restaurant Style Paneer Makhani - For Paneer Lovers पनीर बटर मसाला
294 views · Published 2 May 2018 · 8:18 · Indexed 30 October 2026
Channel: Khatri's Kitchen · 2018 · People & Blogs
Ingrediants are :
1. paneer - 200 gm
2. tomato - 4
3. garlic - 10 -12
4. ginger - 2 inch
5. green chili - 2 green chili
6. kaju - 15
7. butter - 50 gm
8. malai OR fresh cream - 2 tbsp
9. salt - 1 tsp OR to taste
10. garam masala - 1/2 tsp
11. haldi - 1/4 tsp
12. kashmiri red chili powder - 1 tsp
13. coriander powder - 1 tsp
14. kasuri methi - 1 tsp
15. dalchini ( cinemon stick) - 2
16. Elaychi - 2
सामग्री:
• पनीर - 200 ग्राम
• टमाटर - 4 (मीडियम साइज के)
• लहसुन - 12-13 कली
• अदरक - 2 इंच टुकड़ा
• हरी मिर्च - 2
• काजू -15
• मख्खन/बटर - 50 ग्राम
• मलाई/फ्रेश क्रीम - 2 बड़ी चम्मच
• नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वाद अनुसार
• गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
• दालचीनी - 2
• इलाइची - 2
प्यूरी/ग्रेवी बनाने की विधि:
• एक कड़ाई में थोड़ा सा (1 बड़ी चम्मच) बटर गरम करेंगे। बटर थोड़ा पिघलते ही इसमें दालचीनी और इलाइची दाल देंगे (दाल चीनी और इलाइची आपकी इच्छानुसार पसंद हो तो ही डालें), फिर इसमें काजू डाल देंगे। गैस की आंच को धीमा और हल्का सा फ्राई कर लेंगे।
• फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक डालकर हल्का सा पका लेंगे। इसमें सारे कटिंग किये हुए टमाटर भी डाल देंगे और अच्छे से सॉफ्ट होने तक फ्राई कर लेंगे। इसमें थोड़ा नमक डालेंगे और ढक्कन लगाकर 2 मिनट तक पकने देंगे।
• गैस की आंच को धीमा ही रखेंगे, 2 मिनट के बाद गैस को बंद कर देंगे और हल्का सा ठंडा होने पर मिक्सी के जार में पीसकर इसकी प्यूरी/ग्रेवी बना लेंगे।
पनीर बटर मसाला बनाने की विधि:
• अब एक कड़ाई में बचा हुआ सारा बटर डाल देंगे (तेल बिल्कुल भी नहीं डालना है क्यूंकि हम बटर मसाला बना रहे है), बटर को अच्छे से पिघलने देंगे।
• इसमें सबसे पहले हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालेंगे (गैस की आंच धीमी रखनी है ताकि लाल मिर्च जले नहीं)। इसमें जो हमने प्यूरी/ग्रेवी तैयार की है वो डाल देंगे।
• ग्रेवी को अच्छे से पका लेंगे (थोड़ी थोड़ी देर से इसको हिलाते रहेंगे ताकि ग्रेवी चिपके नहीं), गैस की आंच मीडियम रखेंगे। इसमें थोड़ा नमक डालेंगे, अच्छे से मिक्स करेंगेऔर ढक्कन लगाकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देंगे।
• ग्रेवी पाक जाने पर थोड़ा सा इसमें पानी डालकर हिलाएंगे (ज्यादा पानी नहीं डालना है क्यूंकि ग्रेवी को गाढ़ा ही रखना है)। फिर इसमें मलाई डालेंगे (मलाई की जगह फ्रेश क्रीम भी डाल सकते है)। इसको भी अच्छे से मिक्स कर लेंगे और ढक्कन लगाकर फिर से 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देंगे।
• फिर इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी डालेंगे और अच्छे से पकने देंगे। फिर डाल देंगे पनीर के टुकड़े और ढक्कन लगाकर फिर से 2 मिनट तक धीमी पकने देंगे।
• गैस को बंद कर देंगे और पनीर बटर मसाला तैयार। गरमा गरम प्लेट में सर्व कर देंगे।
More from this channel
-
5:15
How to Make MODAK (With Wheat Flour) in Hindi by khatris kitchen
-
6:06
Sponge Rasgulla Recipe in Hindi
-
7:20
Kadai Paneer Recipe - Restaurant Style Kadai Paneer Step By Step घर पर कड़ाई पनीर कैसे बनाएं
-
2:16
Green Chutney I fresh coriander and mint chutney recipe in Hindi हरा धनिया और पुदीने की चटनी
-
8:27
Vegetable Manchurian Recipe In Hindi - Chinese Starter - Veg Gravy Manchurian मंचूरियन रेसिपी
-
3:44
Bombay style bhel puri instant banaye sirf 5 minutes main बॉम्बे स्टाइल भेल पूरी सिर्फ 5 मिनट में
-
7:00
Gulab Jamun recipe - Gulab Jamun Recipe with Khoya or mawa by khatris kitchen
-
8:36
Pav Bhaaji Recipe In Hindi By Khatri's Kitchen पाव भाजी बनाने का आसान तरीका