इलाहाबाद में सैकड़ों पुलिसकर्मी लापता हैं, बिना ड्यूटी, तनख्वाह लेने पर जनांच शुरू || National Voice

30 views · Published 10 June 2018 · 6:38 · Indexed 26 September 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

इलाहाबाद में सैकड़ों पुलिसकर्मी लापता हैं....अचरज की बात यह है कि उनकी तनख्वाह तो बन रही है लेकिन तैनाती कहां है....यह किसी को नहीं पता है.....सालों से इन पुलिसकर्मियों ने अपनी हाजिरी सत्यापित नहीं कराई है.....रिकार्ड न मिलने पर महकमे में हड़कंप मच गया है.....इसे पुलिस महकमे में बड़ा गड़बड़झाला माना जा रहा है....इसका खुलासा तब हुआ जब ज़िले के एसएसपी ने ट्रेजरी और जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की लिस्ट का मिलान किया.....मिलान करने पर तकरीबन 600 पुलिसकर्मियों का फर्क पाया गया.....बिना ड्यूटी, तनख्वाह लेने वाले इन पुलिसकर्मियों की जांच शुरू हो गई है..... एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों की तनख्वाह रोकने का निर्देश दिया है.....दरअसल अभी तक जिले की पुलिस का ज्यादातर काम पेपर पर चल रहा था.....लेकिन एसएसपी ने जिले का पूरा सिस्टम अब ऑनलाइन करा दिया है....इस मामले पर एडीजी एस साबत ने बताया कि एसएसपी पुलिस की एक सूची तैयार कर रहे हैं....औऱ अब इस मामले की जांच आईजी इलाहाबाद से कराई जा रही है....जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी....

About Channel

The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct.
-----------------------------------
Subscribe National Voice: https://www.youtube.com/nationalvoice 

You can also visit us at: 
http://nationalvoice.in/default.aspx 

Like us on Facebook:
https://www.facebook.com/NationalVoice.in/

Follow us on Twitter: 
https://twitter.com/@_NationalVoice

More from this channel