Special Brodacast on Youth Day (युवा दिवस पर विशेष)

1,060 views · Published 12 January 2013 · 3:54 · Indexed 8 November 2026

Channel: Bharat Swabhiman · 2013 · Nonprofits & Activism

Watch on YouTube

देश की राजनीति में जब तक 60% से 80% तक युवाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक न तो सत्ता बदलेगी न ही व्यवस्था बदलेगी। बुजुर्गों में जिन्होंने लम्बे अरसे से देश की प्रामाणिकता व पवित्रता से सेवा की है, उनका हम हृदय से सम्मान करते हैं। लेकिन आज 60% से 80% राजनीति में पुराने लोगों का कब्जा है और उनमें से ज्यादातर लोग एक हार्ड क्रिमनल की तरह काम कर रहे हैं और उनमें जो कुछ अच्छे-सच्चे हैं भी, तो वे थके हुये हैं या बार-बार उनके साथ धोखा हुआ है - वे ठगे गये हैं। उनसे अब बड़े परिवर्तन की उम्मीद हम नहीं कर सकते। इसलिए बड़ा परिवर्तन युवाओं के द्वारा ही होना है और हमारी ये प्रतिबद्धता है कि आगे हम देश में जो बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं, उसमें 60% से 80% हम युवाओं को नेतृत्व का अवसर देंगे - यह हमारा संकल्प व प्रतिबद्धता है।

More from this channel