Ujjain NEWS : उज्जैन भोपाल के बीच निगम की एसी बस आज से, किराया 300रुपये "NEWSVIEWS360"

1,611 views · Published 25 August 2018 · 1:15 · Indexed 4 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

उज्जैन-भोपाल के बीच निगम की एसी बस आज से, किराया 300रुपये  

 उज्जैन-भोपाल आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए आज शनिवार से नगर निगम की दो एसी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। सुबह नृसिंहघाट मार्ग स्थित झालरिया मठ पर सुबह अतिथि.महापोर श्री मती मीना जोनवाल मंत्री  पारस जैन ने  झंडी दिखा कर रवाना किया  बस का किराया प्रति यात्री 300 रु. है।

 राज्य सरकार की सूत्र सेवा योजना के तहत निगम ने 8 अगस्त को उज्जैन-नीमच रूट पर दो बसों की शुरुआत की थी। शनिवार को दो बसों का संचालन भी  उज्जैन-भोपाल रूट पर शुरू किया गया । रोज उज्जैन से देवासगेट बस स्टैंड से एक बस सुबह 7 बजे रवाना होगी जो भोपाल 10.30 बजे पहुंच जाएगी। दूसरी बस यहां से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल से एक बस शाम 5 बजे रवाना होकर रात 8.30 बजे तथा शाम 7 बजे रवाना होकर रात 10.30 बजे देवासगेट बस स्टैंड पहुंचेगी। भोपाल में ये बसें हबीबगंज स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर खड़ी होंगी। उज्जैन व भोपाल से बस रवाना होने के बाद केवल डोडी में 10 मिनट का स्टॉप लेगी। बस में यात्रा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आर्या कनेक्ट डॉट कॉम पर की जा सकती है। आज सुबह देवास गेट बस स्टेण्ड पर बस पहुचते ही फूल हो गई । कुलदीप शास्त्री ने बताया की बस में यात्रियों  को पानी अदि की सुविधा होगी ।

More from this channel