गुजरात विधानसभा चुनाव में अपराधी उम्मीदवार
578 views · Published 2 December 2017 · 2:14 · Indexed 8 November 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत होने वाले मतदान में सिर्फ एक सप्ताह बाकि रह गया है। इसी बीच सामने आई एक रिपोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। दरअसल राजनीतिक दलों पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संस्था एडीआर यानि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस और गुजरात इलेक्शन वाच द्वारा ब नाई गई रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में पहले चरण के तहत होने वाली 89 सीट के 923 उम्मीदवारों में से 198 उम्मीदवार करोड़पति है। इन 198 करोड़पति में से 76 उम्मीदावर बीजेपी के है तो वहीं कांग्रेस के भी 60 करोड़पति उम्मीदवार है। इसके अलावा 25 निर्दलीय करोड़पति भी मैदान में है। वैसे अगर सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करे तो कांग्रेस के राजकोट पश्चिम से उम्मीदवार इंद्रनील राज्यगुरु 141 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। दरअसल इंद्रनील इस लिए भी चर्चा में है क्योकि वो मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की बात की जाए तों पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 137 उम्मीदवारों पर अपराधिक मामले दर्ज है। इनमें से 78 उम्मीदवार के खिलाफ तो गंभीर आपराधिक मामले तक दर्ज है। इतना ही नहीं इन अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्य़ादा 89 उम्मीदवार बीजेपी के है तो वहीं 20 उम्मीदवारों कांग्रेस के भी है। इसके अलावा अगर हम सबसे अधिक अपराधिक छवि वाले उम्मीदवार की बात करे तो बीटीपी यानि भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार महेश वसावा पर सबसे ज्यादा 24 केस दर्ज हैं इतना ही नहीं वसावा के खिलाफ हत्या का भी मामला दर्ज है। आपको बता दें कि बीटीपी कांग्रेस की सहयोगी पार्टी हैं और गुजरात में दोनों पार्टिया मिल कर चुनाव लड़ रही है। तो ऐसे में आप समझ सकते है कि अगर ऐसे अपराधिक छवि वाले उम्मीदवार जीत कर विधानसभा पहुचेंगे तो क्या होगा ?
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple