PM Shri Narendra Modi addresses at PIO Parliamentarian Conference in New Delhi.

271 views · Published 9 January 2018 · 38:33 · Indexed 19 October 2026

Channel: Ministry of Information & Broadcasting · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

PM Shri Narendra Modi addresses at PIO Parliamentarian Conference in New Delhi.
Courtesy: DD News
Text of PM’s address at inaugural session of first PIO Parliamentarian Conference.
आप सभी को प्रवासी भारतीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रवासी दिवस की इस परंपरा में आज,

प्रथम “प्रवासी सांसद सम्मेलन” एक नया अध्याय जोड़ रहा है। मैं North America, South America, Africa, Europe, Asia, Pacific क्षेत्र, आदि विश्व के हर कोने से यहाँ आये सभी प्रवासी मित्रों का हार्दिक स्वागत करता हूँ।

Welcome to India! Welcome Home!

आपकी पुरानी पीढ़ियां, पुरानी यादें भारत के अलग-अलग हिस्से से जुड़ी हुई हैं। आपके पुरखों में से कुछ लोग व्यापार केलिए, कुछ लोग शिक्षा के लिए गए थे। कुछ लोगों को जबरन यहां से ले जाया गया, तो कुछ को बहला-फ़ुसला कर ले जाया गया। वो यहां से सशरीर भले ही चले गए, लेकिन अपने मन का, अपनी आत्मा का, एक अंश इसी मिट्टी पर छोड़गए थे। इसलिए आज जब आप भारत के किसी एयरपोर्ट पर उतरते हैं तो आपको इस धरती पर देखकर आत्मा का वहीअंश प्रफुल्लित होने लगता है।


उस वक्त गला कुछ रुंधा हुआ महसूस होता है। कुछ भावनाएं आंखों से निकलना चाहती हैं। आप उन्हें रोकने के लिएभरसक प्रयास करते हैं, लेकिन रोक नहीं पाते। आपकी आंखें गीली होती हैं, लेकिन उनमें भारत आने की चमक भी महसूसहोती है। आपकी उस भावना को मैं समझ सकता हूं। वो स्नेह, वो दुलार, वो सम्मान, वो यहां की मिट्टी, यहां की हवा कीखुशबू, जिस अंश की वजह से है, मैं उसे नमन करता हूं। आज आपको यहां देखकर आपके पूर्वजों को कितनी प्रसन्नता होरही होगी, इसका अंदाजा हम सभी लगा सकते हैं। वो जहां भी होंगे, आपको यहां देखकर सर्वाधिक खुश होंगे, प्रसन्न होंगे।
For full text: http://inbministry.blogspot.in/2018/01/text-of-pms-address-at-inaugural.html
Courtesy:pib.nic.in

More from this channel