Tikamgarh News : गरबा प्रशिक्षण में बच्चों का दिख रहा उत्साह "NewsViews360"

313 views · Published 2 October 2018 · 1:30 · Indexed 14 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

टीकमगढ़.. गरबा  उत्सव समिति द्वारा लगातार कई वर्षो से नवरात्र के पार्वन पर्व पर गरबा का आगाज किया जा रहा है। जिसके लिए १५ दिन पहले से रिहर्सल शुरू कर दी गई है। नवरात्र पर गरबा कर देवी मां को प्रसंन करने के लिए महिलाओं व बच्चों द्वारा गरबा कर देवी मां को खुश किया जाता है। जिसके लिए नगर भवन एवं शहनाई शादी घर मे गरबा  उत्सव समिति द्वारा रोजाना गरबा का अभ्यास कराया जा रहा है। जिसमें बच्चों द्वारा उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया जाता रहा है। 
समिति की.श्रीमति पूनम जायसबाल, श्रीमति प्रीति परमार ने बताया कि.  यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। गरबा महोत्सव नवरात्र में शहर मे गरबा समिति दृवारा यह चौथा बर्ष. होगा। जिसमें महिलाओं व बच्चों द्वारा गरबा कर मां को प्रसन्न किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए बम्बई से आए कोरियो ग्राफर.निक जेम्स दृवारा  बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें पूरी विधि-विधान के साथ नृत्य, गरबा व भक्तों द्वारा डांडिया का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में महिलाए, युवती व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाती है। रोजाना पंजीयन कराने वाले महिलाओं व बच्चों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं गरबा की रिहर्सल बच्चों द्वारा रोजाना करने से उनमें भारी उत्साह भी देखा जा रहा है। गरबा का आयोजन तेरह अक्टूबर. को सिल्बर रिसोट.होटल मे होगा।

More from this channel