Delhi Metro का Smart Card, DTC Buses में भी मान्य, Smart Card के बचे हुए पैसे नहीं होंगे Refund.
668 views · Published 1 March 2017 · 2:37 · Indexed 9 October 2026
Channel: Mind The News · 2017 · News & Politics
Please watch: "Appeal: प्लीज इस वीडियो को जरूर देखें, मोदी और BJP की हमारे चैनल को बंद करवाने की साजिश." https://www.youtube.com/watch?v=Zt1U7AC-fmQ --~-- दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड डीटीसी बसों में भी मान्य, स्मार्ट कार्ड के बचे हुए पैसे नहीं होंगे रिफंड. Very soon, Delhi metro smart card will be applicable in other modes of transport like DTC buses and feeder buses. At the same time, RBI has issued a new guideline that from 1st April 2017, the balance money in Metro smart card won't be refunded, only the security deposit can be refunded. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को परिवहन के अन्य साधनों में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही मेट्रो के स्मार्ट कार्ड बसों में भी यात्रा के लिए मान्य किए जा सकते हैं। यानी यात्री एक ही स्मार्ट कार्ड के जरिये मेट्रो व बस में सफर कर सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपनी ओर से यह सुविधा देने की तैयारी कर ली है। यही वजह है कि 1 अप्रैल से मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज कराए पैसे वापस नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार व डीएमआरसी मेट्रो तथा बसों में एक ही स्मार्ट कार्ड लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। डीएमआरसी का कहना है कि आरबीआइ के नियमों के मुताबिक यदि कोई स्मार्ट कार्ड परिवहन के एक से अधिक साधनों में किराया भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो उसमें रिचार्ज कराई गई धनराशि वापस नहीं ली जा सकती। मौजूदा समय में प्रावधान है कि यदि कोई यात्री मेट्रो स्मार्ट कार्ड किसी भी मेट्रो स्टेशन पर जमा कराता है तो 20 रुपये शुल्क काटकर शेष पैसे उसे लौटा दिए जाते हैं। लेकिन अब डीएमआरसी ने निर्देश जारी किया है कि 1अप्रैल से स्मार्ट कार्ड वापस जमा कराने पर सिर्फ सुरक्षा शुल्क वापस होगा। यदि स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज का पैसा बचा हो तो वह वापस नहीं होगा। जो यात्री स्मार्ट कार्ड से पैसा वापस चाहते हैं वे 1 मार्च से 31 मार्च तक पैसे वापस ले सकते हैं। 1 अप्रैल से डीएमआरसी का सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाएगा और पुराने कार्ड से भी पैसे वापस होने बंद हो जाएंगे। मेट्रो का स्मार्ट कार्ड डीटीसी बसों के साथ-साथ परिवहन के सभी साधनों में इस्तेमाल हो सकेगा। आने वाले दिनों में मेट्रो फीडर बसों में भी इसका इस्तेमाल शुरू होगा। अधिकारी कहते हैं कि दिल्ली सरकार चाहे तो टैक्सियों व पार्किंग में भी किराया भुगतान के लिए इस स्मार्ट कार्ड को मंजूरी दे सकती है। आगे की नीति सरकार को तय करनी है। ****************** Must Watch The Full Video. Please Do Like, Share and Comment. Don't Forget To Subscribe to Our Channel. Subscribe @ http://www.youtube.com/subscription_center?add_user=MindTheNewsDotCom Like Us @ http://www.facebook.com/MindTheNews Follow Us @ http://www.twitter.com/MindTheNews Visit Us @ http://www.MindTheNews.com and http://www.MindTheNews.in *******
More from this channel
-
6:41
Arvind Kejriwal ने Swiss Bank में काला धन (Black Money) रखने वाले सबसे बड़े नामों का किया पर्दाफाश.
-
2:51
Modi और BJP, WikiLeaks के नाम पर फैला रहे थे झूठा प्रचार, WikiLeaks ने कर दिया पर्दाफाश.
-
1:41
"UP ने मुझे गोद लिया" वाले जुमले पर PM Modi को Notice - "मोदी सबूत दें, उन्हें किसने गोद लिया".
-
2:33
Shahrukh Khan को पीछे छोड़ Virat Kohli बनेंगे देश के सबसे महंगे सेलेब्रिटी |Most Expensive Celeb.
-
2:33
Gurmehar Kaur Controversy - BJP को हुआ गलती का अहसास, Party के नेता मांग रहे है माफ़ी.
-
2:25
Alia Bhatt Death Threat - फ़ोन पर मिली जान से मार देने की धमकी, फिरौती के लिए मांगे Rupees 50 Lakh..
-
1:58
Baba Ramdev Exposed -Swdeshi का राग अलापने वाले, Use कर रहे विदेशी (Parryware) Bathroom Fittings.
-
1:37
Indore की Simran Tiwari बनी Miss India 2017.