"आज की खबर" राकेश त्रिपाठी के साथ
371 views · Published 24 November 2017 · 3:40 · Indexed 4 November 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद करीब 300 दिनों तक अपने घर में नजरबंद रहने के बाद गुरुवार देर रात रिहा हो गया। रिहा होने के बाद उसने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। बाद में उसने जमात-उद- दावा के मुख्यालय में एक रैली भी की। हाफिज सईद ने कहा कि वह भारत के खिलाफ जिहाद जारी रखेगा। रिहाई के बाद उसके घर के बाहर बड़ी तादाद में लश्कर और जमात-उद- दावा से जुड़े आतंकी जुटे। ऐसी खबरें हैं कि हाफिज़ अब (PoK) जाकर आतंकियों ता हौसला बढ़ाएगा और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां तेज़ करेगा। बात पते की ये कि जम्मू कश्मीर में फिलहाल आतंकी घटनाओं और पत्थरबाज़ी पर सेना ने खासा नियंत्रण कर रखा है। माना जा रहा है कि हाफिज़ को नज़रबंदी से निकाला ही इसीलिए गया है कि वो पीओके जाकर आतंकियों की जम्मू कश्मीर में घुसपैठ को तेज़ कराए। लेकिन जवाब में सेना इस ओर तैयार है और कोशिश इस बात की हो रही है कि जो बढ़त सेना और सुरक्षा बलों ने ले रखी है, उसे अब हाथ से जाने न दिया जाए। ज़ाहिर इसके मद्दे नज़र सेना को अगले कुछ दिनों में बड़ी चुनौतियां मिल सकती हैं। ऐसा लगता है कि बीजेपी नेता शत्रुघन सिन्हा अपनी ही पार्टी के शत्रु बन बैठे है। शत्रुघन सिन्हा वाजपेयी सरकार में मंत्री थे, और उन्हें उम्मीद थी कि मोदी सरकार आने पर उन्हें कैबिनेट में जगह मिलेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पटना से लोकसभा चुनाव जीते लेकिन एक के बाद एक जब दो साल बीत गए तो उनके सब्र का बांध टूट गया। अब आलम ये है कि मोदी को चायवाला कहकर अपमानित करने वाले लोग कांग्रेस में तो मिलते ही हैं, शत्रुघन सिन्हा के रूप में में आप उन लोगों को बीजेपी में ही खोज सकते हैं। कल उन्होंने दिल्ली में किसी कार्यक्रम में जो बातें कहीं, उन पर गौर करना चाहिए उन्होंने कहा कि – 1-सरकार एवं संगठन चला रही व्यवस्था एक आदमी की सेना और दो आदमी का शो है। 2- मोदी के मंत्री ;चाटुकारों की टोली हैं. इनमें से 90 फीसदी को कोई नहीं जानता. 3- भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी के बहुचर्चित नारे ;ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा; पर कटाक्ष करते हुए सिन्हा ने कहा ;आजकल हो ये रहा है कि ;ना जियूंगा, ना जीने दूंगा. 4- पद्मावती मसले पर मोदी चुप क्यों हैं ? 5- शत्रुघन सिन्हा ने ये भी कहा कि अगर एक वकील वित्त मंत्री बन सकता है, एक टीवी अदाकारा मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती है और एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो फिर मैं इन मुद्दों पर क्यों नहीं बोल सकता? यानी मोदी से सीधी टक्कर ले रहे हैं सतरू भइया। बात पते की ये कि बेहतर होता कि शत्रुघन सिन्हा अपनी बात अपनी पार्टी के फोरम पर रखते। इधर उधर जुगाली करने से उनकी शख्सियत पर ही छींटे पड़ते हैं। पिछले दो बरस में उन्होंने अपना हाल वो कर रखा है कि अब लोग कहते हैं कि सतरू भइया के रहते बीजेपी को किस शत्रु की ज़रूरत है। ये थीं आज की खबरें , कल फिर मिलेंगे , नमस्कार
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple