Ujjain News: महाकाल बाबा ने पांच स्वरूपो में दिए भक्तो को दर्शन "News Views 360"

117 views · Published 28 August 2018 · 1:02 · Indexed 22 September 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

उज्जैन। भादव मास की पांचवी सवारी सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया।

महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुची। मान्यता हे की भगवानमहाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीँ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती है।

शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ओनर दिया गया l

👉महाकाल की अंतिम शाही सवारी 3 सितम्बर को निकलेगी।इस बार शाही सवारी पर जन्माष्टमी का योग बन रहा है l
उज्जैन भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली है।शाही सवारी में देश विदेश से भी महाकाल भक्त शामिल होंगे साथ ही जन्माष्टमी पर्व होने से महाकाल की नगरी इस दिन कृष्णमय भी होगी l

More from this channel