गुजरात का एक गांव ऐसा भी जहां मतदान न करने पर जुर्माना लगता है
443 views · Published 22 November 2017 · 2:06 · Indexed 8 November 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
चुनावों में हर मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंचे और मतदान करे ये चुनाव आयोग की पूरी कोशिश रहती है... अब गुजरात चुनाव में भी आयोग की पूरी कोशिश रहेगी की हर मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंचे .... लेकिन इस बार के गुजरात चुनाव में इन सबसे अलग एक खास किस्सा भी जुड़ा है, एक ऐसा गांव जिसे मुख्यमंत्री रहते मोदी खुद सम्मानित कर चुके है... राजकोट से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर एक अनोखा गांव है, जहां वोट करना जरूरी है है. और अगर मतदान से दूर हुए तो फिर जुर्माना भरने के लिए तैयार रहना होगा. अनिवार्य मतदान को लेकर इस गांव के अपने ही लोगों की तरफ से यह नियम बनाया गया है जिसमें मतदान नहीं करने पर 51 रुपए का जुर्माना भरना होगा, राजकोट- भावनगर हाईवे से सटा यह गांव चुनावी सरगर्मी के बीच पूरे इलाके में चर्चा के केंद्र में हैं. इस गांव का नाम राजसमडियाला है.....राजसमडियाला राजकोट ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आता है. इस गांव में अनिवार्य मतदान की शुरुआत 1983 में हुई .....34 वर्ष बाद आज भी राजसमडियाला गांव में मतदान अनिवार्य है. .... यही वजह है कि किसी भी चुनाव में इस गांव में 90 से 95 फिसदी मतदान हो जाता है , इसके अलावा भी इस गांव के कई और भी अपने कानून है ,शराब बेचने से लेकर साफ सफाई तक ... सबका ध्यान गांव वाले खुद रखते है ...यहां हर घर में शोचालय बने है ... पानी का नल हर घर में है .... गांव में प्लास्टिक पर बेन है ... लेकिन जो पैकिंग की चीजें बेची जाती है उस पर दुकानदार खरीदने वाले बालक का नाम लिख देते है ताकि वो कचरा इधर उधर न फैंक सके ..... गांव में प्रवेश के वक्त ही गुजराती भाषा में एक बोर्ड पर सारे नियम और सुविधाएं लिखि हुई है
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple