भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा 'सर्मपण सम्मान-2018' का किया गया शानदार आयोजन
111 views · Published 3 October 2018 · 46:27 · Indexed 10 November 2026
Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics
समाज के दानवीरों, प्रबुद्ध महानुभावों, शिक्षा प्रेमियों के सहयोग से आज देश भर में एकल विद्यालय संचालित हो रहे है, एकल अभियान से सम्बद्ध भारत लोक शिक्षा परिषद् के द्वारा विद्यालयों के संचालन के लिए सहयोग करने वाले दानदाताओं के लिए “समर्पण सम्मान समारोह”, 30 सितम्बर 2018, रविवार को सायं 6:00 बजे होटल ली मेरीडियन, नयी दिल्ली में आयोजित किया गयाI इस कार्यक्रम में संस्था को सहयोग देने वाले, उद्योग जगत की जानी मानी हस्तियों जिन्होने कम से कम 100 विद्यालयों का दान दिया है उन्हें “समर्पण सम्मान 2018” से सम्मानित किया गया I एकल अभियान देश में अग्रणी सामाजिक संगठन के रूप में करोड़ो गरीब ग्रामवासियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक सशाक्तिकरण हेतु समर्पित है I यह अभियान “एक गाँव, एक शिक्षक, एक विद्यालय” के सिद्धान्त पर संचालित हो रहा हैI 1988 में झारखण्ड में 60 विद्यालयों से शुरू हुआ ‘एकल अभियान’ आज 76,611 विद्यालयों तक पहुँच चुका हैI जिसमें समाज के कुल 20,55,630 बच्चे एकल के ज्ञान पुंज से प्रकाशित हो रहें हैंI एकल आने वाले समय में 1,00,000 विद्यालय के लक्ष्य को जल्द ही पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर हैI