Brightland school student badly stabbed in Lucknow
1,373 views · Published 18 January 2018 · 2:07 · Indexed 30 October 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
A Class 7 girl attacked the child लखनऊ: ब्राइटलैंड स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने पहली कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला किया लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में पहली कक्षा के छात्र को चाकू मारने की आरोपी छात्रा के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. 6 महीने पहले वह अपने घर से भाग गई थी. इतना ही नहीं अपने हाथ की नस काट चुकी है. इससे पहले परीक्षा के दौरान कॉपी लेकर घर भी चली गई थी. महज सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल में इस तरह की वारदात को अंजाम देगी, ये तो किसी ने नहीं सोचा था, लेकिन उसका रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. उसने पुलिस को बताया भी कि वह स्कूल में छुट्टी कराना चाहती थी. इसलिए प्रिंसिपल से मिलने के बहाने छात्र को टॉयलेट में ले गई. वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चाकुओं से गोद दिया. इसके बाद उसने टॉयलेट के अंदर छात्र को बंदकर बाहर निकल गई. संयोग कहिए, उसी वक्त टॉयलेट के पास एक टीचर गुजर रहे थे. उन्होंने पीड़ित की आवाज सुन ली. तुरंत दरवाजा खोला, तो छात्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था. स्कूल प्रशासन को सूचित किया गया. इसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी. Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320)