Onkarnath Singh, Spokesperson Congress critisizes the budget presented by Government

32 views · Published 2 February 2018 · 2:30 · Indexed 30 October 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट संसद में पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किसानों और ग्रामीण विकास पर फोकस करते हुए कई ऐलान किए... अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा.. कि किसानों को उनकी लागत का अब डेढ़ गुना पैसा मिलेगा.. और खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन की लागत से डेढ़ गुना दिया जाएगा..
बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के दौरान बीजेपी ने पाया कि ग्रामीण इलाकों में पार्टी के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। सिर्फ गुजरात ही नहीं, उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई अन्य राज्यों में भी किसान सरकार से नाखुश बताए जाते हैं। फसलों का सही दाम न मिलने, कर्ज और खुदकुशी सहित कई अन्य परेशानियां झेल रहे किसान कई बार सरकार के खिलाफ आंदोलन भी कर चुके हैं। ऐसे में सरकार पर उनके लिए 'कुछ बड़ा' करने का दवाब था। यही वजह रही कि सरकार ने आगामी खरीद की फसलों को उत्पादन लागत से कम-से-कम डेढ़ गुना कीमत पर लेने का फैसला लिया है। टमाटर, आलू और प्याज जैसे सालभर प्रयोग में आने वाले खाद्य वस्तुओं के लिए 'ऑपरेशन फ्लड' की तर्ज पर 'ऑपरेशन ग्रीन' लॉन्च करने की घोषणा की गई है। 
मोदी सरकार ने बजट में देश के 10 करोड़ परिवारों के लिए हर साल 5 लाख रुपये तक के मेडिक्लेम का ऐलान किया... माना जा रहा है कि इस योजना से 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा... इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में एक करोड़ घर बनाने और उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाने की घोषणा की गई है. 
 बीजेपी को उम्मीद है कि सरकार का यह फैसला अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा फायदा पहुंचाएगा क्योंकि इसके दायरे में बड़े पैमाने पर एससी-एसटी मतदाता आएंगे। 
छात्रों के समग्र विकास के लिए शिक्षा में बड़े बदलाव के प्रस्ताव बजट में शामिल हैं... टीचर्स की ट्रेनिंग के साथ, नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एकलव्य स्कूल बनाए जाएंगे... डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के साथ-साथ, देश में ब्लैकबोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड को बढ़ावा दिया जाएगा...इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि 2020 तक राष्ट्रीय कौशल विकास स्कीम के तहत 50 लाख युवाओं को वजीफा दिया जाएगा... मौजूदा साल में 70 लाख नई नौकरियों के सृजन का लक्ष्य भी रखा गया है.
मोदी सरकार के इस बजट पर केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी और समर्थक दलों ने प्रतिक्रिया दी.. उन्होंने बजट को गरीबों औऱ किसानों के साथ-साथ देश के सभी वर्गों के लिए अच्छा बताया.. 
Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News 
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA


Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel