Breaking News: हिज्बुल चीफ सलाउद्दीन का बेटा गिरफ्तार
53 views · Published 30 August 2018 · 1:02 · Indexed 8 November 2026
Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह श्रीनगर से हिज्बुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया. ये गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग के मामले में की गई है. एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने उनके घर पर पहले छापा मारा, जहां से उन्हें कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले इसके आधार पर सैयद शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया