आर्य समाज के शिखर पुरूष एवं पूज्य स्वामी रामदेव जी के गुरुदेव आचार्य बलदेव को भावभीनी विदाई
2,948 views · Published 30 January 2016 · 52:48 · Indexed 10 November 2026
Channel: Swami Ramdev · 2016 · Nonprofits & Activism
http://www.bharatswabhimansamachar.in/ आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक व आर्य समाज के शिखर पुरूष आचार्य बलदेव दयानंद मठ के प्रागंण में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अन्तिम संस्कार में देश की कई बड़ी हस्तियों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज की अपूरणीय क्षति कहा। उन्होंने कहा कि आज बेशक आचार्य जी शरीर रूप में हमारे बीच विद्यमान नहीं हैं परन्तु उनके उच्च विचार व सदकर्म हमें सदैव सही राह दिखाते रहेंगे। आचार्य बलदेव के शिष्य योगगुरू स्वामी रामदेव तथा आचार्य बलदेव के प्रथम मानस पुत्र अर्जुनदेव वर्णी ने उन्हें मुखाग्नि दी। मंच संचालन करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि गुुरूजी की प्रेरणा से उनके अनेकों शिष्य आज पूरी दुनिया में योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आज आचार्य जी के शिष्यों के माध्यम से वे कण-कण में जीवंत और विद्यमान हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. देवव्रत ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आचार्य बलदेव ने पूरा जीवन मानव उत्थान, गोसेवा व स्त्री शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज हमें गौ रक्षा, वेद प्रचार व आर्यसमाज की शिक्षाओं का प्रचार करने का संकल्प लेना चाहिए, जो आचार्य बलदेव के मिशन को आगे बढाएगा। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आचार्य जी कहते थे कि यह आर्यों की धरती है। स्वामी दयानंद की शिक्षा को हर आदमी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उनके निधन से आर्यजगत को भारी क्षति हुई है। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने उन्हें युग पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि वे प्रकांड विद्धान थे तथा योग को दोबारा से जीवंत करने के लिए उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई।
More from this channel
-
12:17
Bharat Swabhiman Bemetara, Last Video Of Rajiv Dixit at Bemetara Part 4
-
14:21
Bharat Swabhiman Bemetara, Last Video Of Rajiv Dixit at Bemetara Part 8
-
9:57
Bharat Swabhiman Bemetara, Last Video Of Rajiv Dixit at Bemetara Part 10
-
23:10
Nation Problem and its Solution ,Patanjali Yogpeth-2
-
12:20
Nation Problem and its Solution ,Patanjali Yogpeth-3
-
4:14
4 जून से दिल्ली में भ्रस्टाचार मिटाओ सत्याग्रह शुरू हो रहा है | स्वामी रामदेव
-
2:51
Chatrapati maharana pratap ke janm divas par 4 jun 2011 ko dilli param pujniy swami ji satyagrah karne wale hai
-
0:21
mujhe to 121 karor bhartiyo ki chinta hai aur chinta is bat ki hai ki mere desh ka 400 lakh karor rupya kaise ayega