Teen Talaq से आजादी कब ? | #अखाड़ा

225 views · Published 28 December 2018 · 30:40 · Indexed 14 October 2026

Channel: Bharat Samachar · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

लोकसभा में तीन तलाक बिल को पास कराने के बाद मोदी सरकार के इरादे बुलंद हैं, मगर राज्यसभा  की राह इतनी आसान नहीं दिख रही है. एक ओर जहां मोदी सरकार  इस बिल को राज्यसभा में पास कराना चाहेगी, वहीं इस बिल को पास होने से रोक कर कांग्रेस समेत कई पार्टियों को विपक्षी एकता की झलक दिखाने की भी अग्नि परीक्षा होगी. राज्यसभा में यह बिल पास नहीं हो सके, इसके लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है और इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग कर रहा है. तीन तलाक बिल पर कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के सुर भी एक हैं. दोनों पार्टियों का कहना है कि बिल को राज्यसभा में पारित कराने से पहले बिल को ज्वांइट सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ट्रिपल तलाक बिल में सजा का प्रावधान नहीं होना चाहिए. सिविल लॉ को क्रिमिनल लॉ बना रहे हैं. जब समुदाय को स्वीकार नहीं है तो बिल उन पर क्यों थोपा जा रहा है. बिल को ज्वाईंट सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाए. फिलहाल राज्यसभा में गणित को समझे तो एनडीए के 86 सांसद हैं. इसमें से 73 बीजेपी, जेडीयू के 6, शिवसेना के 3 और आरपीआई के 1 सदस्य शामिल हैं. दूसरी तरफ विपक्षी दलों के 97 सांसद राज्यसभा में हैं. कांग्रेस के पास 50, समाजवादी पार्टी के पास 13, टीएमसी के 13, सीपीएम के 5, एनसीपी के 4, बीएसपी के 4, सीपीआई के 2 और पीडीपी के कुल 2 सदस्य हैं.. लोकसभा में तीन तलाक बिल पर वोटिंग के दौरान AIADMK के वॉक आउट करने के बाद अब सबसे अहम सवाल यह खड़ा होता है कि राज्यसभा में इस पार्टी का रुख क्या रहने वाला है...और आखिर तीन तलाक से आजादी की राह में क्या रोड़े और कब मिलेगी तीन तलाक से आजादी। #TeenTalaq

More from this channel