Tum Mujhe Yun Bhula Na Paoge

1,590 views · Published 24 April 2016 · 2:57 · Indexed 30 September 2026

Channel: Shikha Sharma · 2016 · Music

Watch on YouTube

तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे
जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे
संग संग तुम भी गुनगुनाओगे
हाँ तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे
हो तुम मुझे यूँ

वो बहारें वो चांदनी रातें
हमने की थी वो प्यार की बातें
वो बहारें वो चांदनी रातें
हमने की थी वो प्यार की बातें
उन नज़रों की याद आएगी
जब ख्यालों में मुझको लाओगे
हाँ तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे
हो तुम मुझे यूँ

मेरे हाथों में तेरा चेहरा था 
जैसे कोई गुलाब होता है 
मेरे हाथों में तेरा चेहरा था 
जैसे कोई गुलाब होता है 
और सहारा लिया था बाहों का 
वो शाम किस तरह भुलाओगे 
हाँ तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे
हो तुम मुझे यूँ

मुझको देखे बिना क़रार न था
एक ऐसा भी दौर गुजरा है
मुझको देखे बिना क़रार न था
एक ऐसा भी दौर गुजरा है
झूठ मानो तो पूछ लो दिल से
मैं कहूँगा तो रूठ जाओगे
हाँ तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे
हो तुम मुझे यूँ 

गीतकार : हसरत जयपुरी, गायक : लता मंगेशकर, संगीतकार : शंकर जयकिशन, चित्रपट : पगला कहीं का (१९७०) / Lyricist : Hasrat Jaipuri, Singer : Lata Mangeshkar, Music Director : Shankar Jaikishan, Movie : Pagla Kahin Ka (1970)

More from this channel