हास्य-व्यंग्य - "दहेजी बेलन" by Deepak Bhatnagar

858 views · Published 2 August 2014 · 3:43 · Indexed 4 November 2026

Channel: Deepak Bhatnagar Music · 2014 · Entertainment

Watch on YouTube

हास्य-व्यंग्य - "दहेजी बेलन" by Deepak Bhatnagar

जो हमारे रसोई घरों में रोटी बेलने के उपयोग में लाया जाता है
परन्तु दोस्तों यही बेलन हमारे भारतीय परिवारों में एक अचूक हथियार के रूप में भी काफी कामयाब है
अभी कुछ दिनों पहले की बात है, नॉएडा शहर में पति नाइट ड्यूटी कर घर लौटा। काफी देर नॉक करने के बाद पत्नी ने दरवाजा तो खोला लेकिन अंदर घुसते ही पति की नाक पर बेलन दे मारा और ये बेलन मारने का मामला थाने पंहुचा. 

खैर दोस्तों, ये तो हर परिवार की कहानी है, हां हां हां.... कुवांरे लोग ज्यादा न खुश हों, एक न एक दिन उनकी भी शामत आनी है....
आज का व्यंग दहेजी बेलन 

जब दुल्हन अपने घर से विदा होती है, कहानी हमारी वहीं से शुरू होती है,
विदा के वक़्त बेटी की माँ ने उसे अपने पास बिठाया,
और प्यार से समझाया, बेटी पहली बार ससुराल जा रही हो,
दहेज़ में कुछ हो न हो, सुखी परिवार के लिए ये बेलन जरूर लेती जाना,
तो दोस्तों
बहु दहेज़ में बेलन संभाले ससुराल पहुची,
सास ने देखा तो बात पूछी-
बहु बेलन ही लाना था तो चांदी का लाती
सबसे पहले अपनी सास की खोपड़ी पर बजाती। 
उधर ससुरजी खिडकी से झांक रहे थे,
बहु दहेज़ में क्या क्या लाइ है, ताक रहे थे,
तुरंत ही बीच में आ टपके, बेलन की तरफ लपके,
बोले बहु चांदी का नहीं,सोने का लाना था,
सास की खोपड़ी के पहले ससुर पर आजमाना था।
सुन कर बहु ने चरण छु लिए,
बोले आगे ऐसा ही बेलन लाऊँगी आप के लिए,
अभी तो ससुराल पहली बार आई हू,
इस लिए काठ का बेलन, 
काठ के उल्लू के लिए लाई हु।

More from this channel