DD Special: Major world events of 2013 (Part 2)

271 views · Published 1 January 2014 · 6:18 · Indexed 10 November 2026

Channel: DD News · 2014 · News & Politics

Watch on YouTube

साल 2013 बीत गया और यह साल अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के लिहाज़ से मिला-जुला कहा जा सकता है। कुछ खबरें खुश करने वाली हैं, तो कुछ दुखी कर जाती है। भगदड़, आग, चक्रवात, सीरियाई गृह युद्ध में रासायनिक हमले, इस साल दुनिया की खबरों में छाए रहे। वहीं ब्रिटेन के राजपरिवार में नये वारिस का आना भी सुर्खियों में रहा। कुछ घटनाएं तो ऐसी रहीं जिनको बहुत असामान्य ही कहा जा सकता है। ईसाईयों के सबसे बडे धर्मगुरु पोप ने 600 साल के इतिहास में पहली बार इस्तीफा दिया तो एक पूरा अमेरिकी शहर दिवालिया हो गया। सीरिया और ईरान को लेकर दुनिया भर में चिंता छाई रही,  हालांकि साल के बीतते बीतते ईरान के साथ हुए समझौते को बडी सफलता माना  गया। आईये देखते हैं कि किन खबरों ने इस साल दुनिया भर में बटोरी सुर्खियां..

DDNewsOfficial

More from this channel