Betul News : सेमझिरा पंचायत में खुलेआम हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन "NewsViews360"

301 views · Published 12 October 2018 · 2:09 · Indexed 2 October 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

बैतूल। आचार संहिता का जिले में बेखौफ होकर उल्लंघन किए जाने का सिलसिला
जारी है। ऐसा लग रहा है कि न तो आला अफसरों को आचार संहिता का पालन
करवाने में कोई रूचि है और न ही संबंधित कर्मचारियों को ही आचार संहिता
की कोई परवाह हैं। मुलताई जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत
सेमझिरा में तो आचार संहिता जैसे मजाक ही बन गई है। यहां पंचायत कार्यालय
का नजारा देख कर ऐसा लगता है जैसे यह मध्यप्रदेश में आती ही नहीं जहां पर
कि आचार संहिता लागू हैं। इसकी वजह यह है कि पूरे पंचायत कार्यालय में
यहां पर शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार वाले बैनर, पोस्टर लगे
हैं। इन पर लोक लुभावन योजनाओं की जानकारी होने के साथ ही मुख्यमंत्री के
फोटो भी हैं। नियमानुसार आचार संहिता लगते ही यह सभी सामग्री तत्काल
प्रभाव से हटा ली जानी थी, लेकिन पंचायत के सरपंच ने इन्हें हटाना जरुरी
समझा और न ही शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद सचिव ने ही आज तक इन्हें
हटाने की जहमत उठाई है। यह प्रतिनिधि गुरुवार दोपहर जब पंचायत कार्यालय
पहुंचा तो यहां न ही सरपंच मौजूद थे और न ही सचिव उपस्थित थे। कर्मचारी
के नाम पर केवल सफाईकर्मी लखनलाल खातरकर मौजूद था। उसका कहना था कि
खिड़की टूटी हुई है और इसलिए इन्हें वहां पर लगा कर रखा गया है। यह तर्क
कितना हास्यास्पद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यदि इनका
वहां लगे रहना जरुरी ही था तो इन्हें पलटा कर लगाया जा सकता था, लेकिन
ऐसा नहीं किया गया। इससे साफ है कि सरपंच-सचिव किसी दल विशेष को लाभ
पहुंचाने के लिए यह बैनर-पोस्टर जानबूझ कर लगे रहने दे रहे हैं। कुछ
जागरूक ग्रामीणों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है, लेकिन उनकी आपत्तियों
को सरपंच-सचिव कोई महत्व न देते हुए अपनी मनमानी कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण
इस मामले की शिकायत कलेक्टर और चुनाव आयोग से करने वाले हैं।

More from this channel